मुंबई. शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' 1998 में रिलीज की गई थी। फिल्म में इन तीन कलाकारों के अलावा सना सईद ने शाहरुख और रानी की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था। मूवी को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो चुके हैं और इन सालों में सना काफी बदल गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस से जुड़ी बातें उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं। 22 सितंबर 1988 को सना का जन्म मुंबई में हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के इस सीजन में कॉमर्नस नहीं होंगे। पिछले सीजन में सेलेब्रिटी के साथ कॉमनर्स को रखा गया था, लेकिन यह एक्सपेरिमेंट कुछ खास कामयाब नहीं रहा। इसीलिए इस बार मेकर्स सिर्फ सेलेब्रिटीज को ही रखने पर विचार कर रहे हैं।
करीना ने खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान से 16 अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। सैफ से शादी के 4 साल बाद करीना मां बनीं। करीना ने 20 दिसंबर, 2016 को मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में बेटे तैमूर को जन्म दिया।
ऑस्कर की दौड़ में भारत से इस साल करीब 27 फिल्में दौड़ में थीं लेकिन सर्वसम्मति से ‘गली बॉय’ को ही चुना गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, विजय राज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष ने काम किया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर 39 साल की हो चुकी हैं। 21 सितंबर, 1980 को जन्मीं करीना ने 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ काम किया था। हालांकि फिल्म के सेट पर करीना और बिपाशा के बीच एक बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि करीना ने सरेआम बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस वाकये के बाद सेट पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए थे।
बोनी ने कहा, "हम दुनिया में सभी भाषाओं के लिए 'कोमाली' के रीमेक अधिकार हासिल करने को लेकर काफी खुश हैं और हिंदी रीमेक में अर्जुन होंगे।"
रामायण से जुड़े एक सवाल के जवाब को लेकर सोनाक्षी अटक गईं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। अपना मजाक उड़ता देख अब सोनाक्षी ने भी सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर 39 साल की हो चुकी हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से करियर शुरू किया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' करीना के करियर में मील का पत्थर साबित हुई और इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। फिल्म में करीना के हीरो शाहिद कपूर थे। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि बॉबी देओल थे। एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया था कि फिल्म 'जब वी मेट' के लिए करीना ने एक्स लवर शाहिद के नाम की पैरवी की थी, जिसकी वजह से यह फिल्म उन्हें मिल गई।
मुंबई। करीना कपूर 39 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना ने 2012 में 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी की। लेकिन इससे पहले 5 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहे थे। कम ही लोग जानते होंगे कि इसके लिए सैफ ने करीना की मां बबिता से इजाजत मांगी थी। खुद करीना ने 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ और अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें बताई थीं।
गुलशन ग्रोवर ने कहा था कि उस दौरान उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। कई दिनों तक तो भूखा रहना पड़ता था।