- Home
- Entertainment
- 6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में मचेगा तहलका-रिलीज होंगी 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज
6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में मचेगा तहलका-रिलीज होंगी 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज
अप्रैल का आने वाला वीक धमाकेदार होने वाला है। दरअसल, सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर कई सस्पेंस थ्रिलर-रोमांटिक फिल्मों के साथ वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है। आइए, जानते हैं 6 से 12 अप्रैल के बीच कौन-कौन सी मूवी-सीरीज देखने मिलेगी।

स्टार वॉर्स: मॉल-शैडो लॉर्ड
6 अप्रैल से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्टार वॉर्स: मॉल-शैडो लॉर्ड वेब सीरीज देखने को मिलेगी। ये एक एनिमेटेड एक्शन-साइंस फिक्शन सीरीज है। वहीं, 8 अप्रैल से द बॉयज सीजन 5 अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम होने जा रही है।
फिल्म रहस्यम और मयूखा
8 अप्रैल को साउथ की 2 फिल्में रहस्यम और मयूखा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हॉरर थ्रिलर फिल्म रहस्यम में उत्सव नाइक और सपना व्यास लीड रोल में है। वहीं, थ्रिलर फिल्म मयूखा में पायल चेंगप्पा है।
ये भी पढ़ें... Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?
वेब सीरीज बिग मिस्टेक्स सीजन 1
नेटफ्लिक्स पर 9 अप्रैल से सीरीज बिग मिस्टेक्स सीजन 1 स्ट्रीम हो रही है। ये एक क्राइम-कॉमेडी सीरीज, जिसमें दो भाई-बहन माफिया गिरोह से उलझ जाते हैं। वहीं, 10 अप्रैल से सीरीज मैल्कम इन द मिडिल:लाइफ्स स्टिल अनफेयर जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी
आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की एक्शन-ड्रामा-रोमांस फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं, टोविनो थॉमस और कयादु लोहार की एक्शन-थ्रिलर पल्लीचट्टंबी भी 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसी के साथ सत्तेंद्रु मारुधु वानीलाई भी 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है, इसमें जय और मीनाक्षी गोविंदराजन है।
वेब सीरीज मैल्कम इन द मिडिल: लाइफ्स स्टिल अनफेयर
वेब सीरीज मैल्कम इन द मिडिल: लाइफ्स स्टिल अनफेयर 10 अप्रैल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। ये एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है।
ये भी पढ़ें... वो एक्ट्रेस जो मरकर भी चमका गई 9 हसीनाओं का करियर, एक बन गई थी TOP हीरोइन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।