- Home
- Entertainment
- O Romeo: शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में, 'ओ रोमियो' नहीं तोड़ पाई जिनका रिकॉर्ड!
O Romeo: शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में, 'ओ रोमियो' नहीं तोड़ पाई जिनका रिकॉर्ड!
Shahid Kapoor Top 5 Biggest Openers: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक़ शुरुआत नहीं मिली। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 8.50 करोड़ रुपए कमाए। यह शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर मूवीज में शामिल नहीं हो सकी। देखें टॉप 5 की लिस्ट…

5. उड़ता पंजाब (2016)
- पहले दिन की कमाई : 10.05 करोड़ रुपए
इस क्राइम ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक चौबे ने किया है और शाहिद कपूर के साथ इसमें आलिया भट्ट करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। 22 जून 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था। फिल्म ने 60.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
4. R...Rajkumar (2013)
- पहले दिन की कमाई : 10.20 करोड़ रुपए
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस मसाला फिल्म में शाहिद कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूओद जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। 6 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन करते हुए लाइफटाइम 66.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : O Remeo Day 1 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग या फीकी शुरुआत? जानिए कमाई
3. शानदार (2015)
- पहले दिन की कमाई : 13.10 करोड़ रुपए
22 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहिद कपूर के साथ आलिया भट्ट, पंकज कपूर और संजय कपूर जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। फिल्म लाइफटाइम 43.13 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही थी।
2. कबीर सिंह (2019)
- पहले दिन की कमाई : 20.21 करोड़ रुपए
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी का लीड रोल है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने लाइफटाइम 278.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : Border 2 ने बना दिया सनी देओल का वो रिकॉर्ड, जो अब तक था सिर्फ शाहरुख़ खान के पास
1. पद्मावत (2018)
- पहले दिन की कमाई : 24 करोड़ रुपए
इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का लीड रोल है और शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ नज़र आए हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 302.15 करोड़ रुपए रहा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।