Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार
2026 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। इसी बीच ओटीटी पर भी सस्पेंस-थ्रिलर और कॉमेडी सीरीज और मूवीज आ रही है, जिन्हें देखने का सब इंतजार कर रहे हैं। इसी साल जिन सीरीज-फिल्मों को देखने के लिए सभी बेताब है, आइए जानते हैं उनके बारे में...

फिल्म टोस्टर
टोस्टर एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है। इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा हैं। ये 15 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म मटका किंग
1960 के दशक के बॉम्बे पर सेट फिल्म मटका किंग मुंबई में मटका सट्टेबाजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें विजय वर्मा लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। ये 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
ये भी पढ़ें... Pataudi Family ने मनाया Easter, करीना कपूर-सारा अली खान ने लूटी पूरी महफिल, 6 PHOTO
मिर्जापुर द मूवी
मिर्जापुर सीरीज के बाद इस पर फिल्म भी आ रही है, जिसका नाम मिर्जापुर द फिल्म है। इसमें पंकज त्रिपाठी कलीन भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ये क्राइम थ्रिलर 4 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म मां-बहन
मां बहन 2026 को मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये एक हिंदी डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सुरेश त्रिवेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन हैं।
वेब सीरीज पंचायत सीजन 5
वेब सीरीज पंचायत के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कॉमेडी-ड्रामा का पांचवा सीजन जल्दी आ रहा है। हालांकि, रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर इसी साल देखने मिलेगी।
द फैमिली मैन 4
मनोज बाजपेयी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि द फैमिली मैन का चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है। तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी और प्रियमणि नजर आए थे। जयदीप अहलावत और निमरत कौर के शामिल होने से पिछला सीजन और भी रोमांचक हो गया था। चौथा सीजन इसी साल प्राइम वीडियो पर आएगा।
ये भी पढ़ें... 6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में मचेगा तहलका-रिलीज होंगी 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।