MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Asha Bhosle Vs Lata Mangeshkar: गाने-अवॉर्ड्स में कौन आगे, अंतिम वक्त में किसके पास थी ज्यादा दौलत?

Asha Bhosle Vs Lata Mangeshkar: गाने-अवॉर्ड्स में कौन आगे, अंतिम वक्त में किसके पास थी ज्यादा दौलत?

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत ही नहीं, पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। पहले लता दीदी और अब आशा ताई 4 साल में दो दिग्गज बहनों ने दुनिया को अलविदा कहा। जानिए लता मंगेशकर VS आशा भोसले में किसके नाम क्या अचीवमेंट्स...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 13 2026, 01:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
लता मंगेशकर Vs आशा भोसले : दोनों के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit : Facebook

लता मंगेशकर Vs आशा भोसले : दोनों के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। 1974 में लता मंगेशकर ने सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बाद में 2011 में उनकी छोटी बहन ने यही रिकॉर्ड अपने नाम किया। उस वक्त की रिपोर्ट के मुताबिक़, उन्होंने 20 भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे।

27
लता मंगेशकर या आशा भोसले, किसने ज्यादा गाने गाए
Image Credit : Getty

लता मंगेशकर या आशा भोसले, किसने ज्यादा गाने गाए

ज़्यादातर रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि लता मंगेशकर ने अपने पूरे करियर में 36 अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। हालांकि, इसमें मतभेद है। क्योंकि रिसर्चर हरीश भिमानी की मानें तो लता दीदी ने 8226 गाने गाए थे तो वहीं 'लता समग्र' नाम की किताब गानों की संख्या 6550 बताती है। वहीं आशा भोसले की बात करें तो 20 भाषाओं में उनके गानों की संख्या 12 हजार से ज्यादा बताई जाती है। इसलिए आधिकारिक पुष्टि के साथ यह बता पाना संभव नहीं है कि दोनों बहनों में से किसके गाए गानों की संख्या ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : Asha Bhosle- Lata Mangeshkar की मौत में 4 अजीब संयोग! उम्र से लेकर वजह तक सब एक जैसे

37
लता मंगेशकर या आशा भोसले किसके सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड
Image Credit : Getty

लता मंगेशकर या आशा भोसले किसके सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड

लता मंगेशकर उनके करियर में तीन बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इनमें 1972 की फिल्म 'परिचय' का गाना 'बीती ना बिताई रैना', 1974 की फिल्म 'कोरा कागज़' का गाना 'रूठे रूठे पिया' और 1990 की फिल्म 'लेकिन' का गाना 'यारा सीली सीली' शामिल हैं। बात आशा भोसले की करें तो उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला। पहली बार 1981 की फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'दिल चीज़ क्या है' और दूसरी बार 1987 की फिल्म 'इजाज़त' के गाने 'मेरा कुछ सामान' के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

47
आशा भोसले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लता मंगेशकर पर भारी
Image Credit : Getty

आशा भोसले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लता मंगेशकर पर भारी

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मामले में आशा भोसले अपनी बड़ी दीदी लता मंगेशकर पर भारी पड़ती हैं। आशा को 7 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। इनमें 'गरीबों की सुनो' (दस लाख, 1966), 'पर्दे में रहने दो' (शिकार, 1968), 'पिया तू अब तो आजा' (कारवां, 1971), 'दम मारो दम' (हरे राम हरे कृष्ण, 1971), 'होने लगी है रात' (नैना, 1973), 'चैन से हमको कभी' (प्राण जाए पर वचन ना जाए, 1974), 'ये मेरा दिल' (डॉन, 1978) गाने शामिल हैं। इन 7 गानों के अलावा 'रंगीला' (1995) के लिए स्पेशल अवॉर्ड और 2001 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी उन्हें फिल्मफेयर द्वारा दिया गया। लता मंगेशकर को 4 गानों 'आजा रे परदेसी' (मधुमती, 1959), 'कहीं डीप जले कहीं दिल' (बीस साल बाद, 1963), 'तुम्ही मेरे मंदिर, तुम्ही मेरी पूजा' (खानदान, 1966) और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' (जीने की राह, 1970) के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इन गानों के अलावा 1994 की 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के लिए स्पेशल अवॉर्ड मिला था। 1993 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 2004 में फिल्मफेयर के 50 साल होने पर स्पेशल अवॉर्ड के तहत उन्हें एक गोल्डन ट्रॉफी भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट आशा भोसले को कहा गया था- 'घर से निकल जाओ', सुरों की मल्लिका की सबसे दर्दनाक कहानी!

57
लता दीदी और आशा ताई दोनों को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान मिला
Image Credit : Facebook

लता दीदी और आशा ताई दोनों को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान मिला

लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों को ही इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड्स दादा साहब फाल्के सम्मान मिला था। लता मंगेशकर को यह सम्मान 1989 में दिया गया था, जबकि आशा भोसले इससे साल 2000 में सम्मानित हुई थीं।

67
लता मंगेशकर भारत रत्न तो आशा भोसले पद्म विभूषण
Image Credit : X

लता मंगेशकर भारत रत्न तो आशा भोसले पद्म विभूषण

लता मंगेशकर को उनके सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश के लिए 1969 में पद्म भूषण, 1999 में पद्म विभूषण और 2001 में देश का सवोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला। वहीं आशा भोसले को 1997 में पद्म श्री और 2008 में देश का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण दिया गया था।

77
लता मंगेशकर या आशा भोसले अंतिम वक्त में किसकी नेट वर्थ ज्यादा थी?
Image Credit : Getty

लता मंगेशकर या आशा भोसले अंतिम वक्त में किसकी नेट वर्थ ज्यादा थी?

रिपोर्ट्स की मानें तो निधन के वक्त लता मंगेशकर के पास आशा भोसले से ज्यादा संपत्ति थी। 2022 में जब लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कहा तो मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति लगभग 368 करोड़ रुपए बताई गई थी। जबकि आशा भोसले के निधन के वक्त उनकी संपत्ति कुछ रिपोर्ट्स में 100 करोड़ रुपए तो कुछ रिपोर्ट्स में 200-250 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
लता मंगेशकर
आशा भोसले
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 Collection Day 25: क्या बाहुबली 2-दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2, नंबर 1 के लिए अभी कितने करोड़ जरूरी
Recommended image2
Shweta Tiwari Latest Look: ब्लैक ड्रेस में श्वेता ने ढाया कहर, लोग बोले- ये तो दिन-ब-दिन जवान हो रही
Recommended image3
जब मोहम्मद सिराज को देखते ही गले लग फूट-फूटकर रोईं जनाई, आशा ताई के अंतिम दर्शन का सबसे भावुक Video
Recommended image4
Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि-VIDEO
Recommended image5
Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: खतरनाक मोड़ पर स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता, मचेगा खूब गदर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved