- Home
- Entertainment
- Shweta Tiwari Latest Look: ब्लैक ड्रेस में श्वेता ने ढाया कहर, लोग बोले- ये तो दिन-ब-दिन जवान हो रही
Shweta Tiwari Latest Look: ब्लैक ड्रेस में श्वेता ने ढाया कहर, लोग बोले- ये तो दिन-ब-दिन जवान हो रही
श्वेता तिवारी 45 साल की उम्र में भी बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं। लुक से लेकर फिगर तक हर मामले में वो आज की एक्ट्रेसेस पर भारी हैं। हाल ही में श्वेता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो स्टाइलिश ब्लैक गाउन में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

श्वेता तिवारी का सिजलिंग अवतार
श्वेता ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका अंदाज और पोज देने का तरीका बेहद आकर्षक है। श्वेता का सिजलिंग और स्टाइलिश अवतार देख फैंस भी उनके कायल हो गए हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो दिन-ब-दिन जवान हो रही हैं। वहीं, एक शख्स ने श्वेता को अपने सपनों की रानी बताया। एक यूजर ने तो श्वेता को ब्लैक-हॉट काफी बताया।
ब्लैक ब्यूटी लुक: ग्लैमर और ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
श्वेता का यह ब्लैक गाउन लुक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट शो-स्टॉपर स्टाइल है। इसमें ग्लैमर और ग्रेस दोनों का शानदार बैलेंस देखने को मिलता है। इस लुक की हर डिटेल इसे खास बनाती है और इसमें ड्रामा के साथ एलिगेंस भी नजर आता है। साटन फैब्रिक वाले Eli Bitton ब्रैंड के इस गाउन की कीमत ₹84,900 रुपए है।
श्वेता के ब्लैक गाउन की खासियत
इस गाउन को मिनी ड्रेस स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसे स्ट्रैपलेस रखा गया है और ऊपर शीयर नेट फैब्रिक के साथ हैंड बीडेड फ्रिंज डिटेलिंग दी गई है। नेक पर टाई किए गए ब्लैक मोती इस लुक को और ज्यादा ड्रामेटिक बना रहे हैं। वी-नेक स्टाइल के साथ हाफ स्लीव्स पर लाइनिंग पैटर्न में बीड्स लगाए गए हैं, जो स्लीव्स को खास बनाते हैं।
हेयर और मेकअप: सिंपल लेकिन एलिगेंट
श्वेता तिवारी ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों को सॉफ्ट वेवी स्टाइल में ओपन रखा। मेकअप को सिंपल और न्यूड टोन में रखा गया, जिसमें स्मोकी आइज ने सटल और बोल्ड लुक का बैलेंस बनाया। उनके एक्सप्रेशन्स और अदाएं इस पूरे लुक को और भी खास बना रहे हैं।
श्वेता तिवारी का करियर
श्वेता तिवारी के करियर को पहचान 2001 में टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। इसमें उन्होंने प्रेरणा का रोल निभाया था। उन्होंने टीवी में नच बलिए 2, नागिन, इस जंगल से मुझे बचाओ, झलक दिखला जा 3, बिग बॉस 4, कॉमेडी सर्कस का नया दौर, परवरिश, रंगोली, झलक दिखला जा 6, बेगुसराय, मेरे डैड की दुल्हन, खतरों के खिलाड़ी 11 और मैं हूं अपराजिता जैसे शोज में काम किया है। श्वेता को भोजपुरी फिल्मों में भी शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

