‘धुरंधर 2’ ने 25 दिनों में 1730.94 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। अब यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और 2000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी से किसी को भी इतनी कमाई की उम्मीद नहीं थी। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 25 दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 25वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने 10,727 शोज से 14.75Cr का कलेक्शन किया। हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अब भी ये नंबर-1 की पायदान से दूर है। धुरंधर 2 को नंबर वन की कुर्सी के लिए अभी 2 फिल्मों को पछाड़ना जरूरी है।

‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन की मूवी Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2’ का कुल कलेक्शन 1727.23 करोड़ रुपये था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने पार कर लिया है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य Baahubali 2: The Conclusion (1800 करोड़ रुपये) है, जिसे यह जल्द ही पीछे छोड़ सकती है।

ओपनिंग से ही शानदार प्रदर्शन

Dhurandhar: The Revenge ने रिलीज के पहले दिन से ही उम्मीदों से ज्यादा कमाई की। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए नए कीर्तिमान बना रही है। अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 25 दिनों में दुनिया भर में 1730.94 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

भारत और विदेश में कलेक्शन का पूरा हिसाब

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों से सजी इस मूवी की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से आया है। फिल्म ने अमेरिका, UK, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग और ऑस्ट्रेलिया जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

  • भारत नेट कलेक्शन: 1117.75 करोड़ रुपये
  • भारत ग्रॉस कलेक्शन: 1318.94 करोड़ रुपये
  • विदेशी मार्केट (Overseas): 412 करोड़ रुपये
  • कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1730.94 करोड़ रुपये

2000 करोड़ क्लब पर नजर

फिल्म की शानदार कमाई के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी। हालांकि, 17 अप्रैल 2026 को अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला'रिलीज हो रही है, जिसके बाद इसकी कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है। बता दें कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बाहुबली 2 से अभी करीब 70 करोड़ और आमिर खान की दंगल से 329 करोड़ रुपए पीछे है।

टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड)

दंगल – 2059.04 करोड़

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – 1800 करोड़

धुरंधर 2 – 1730.94 करोड़ (25 दिन)

पुष्पा 2: द रूल – 1727.23 करोड़

धुरंधर – 1354.84 करोड़

RRR – 1275.51 करोड़

केजीएफ चैप्टर 2 – 1230 करोड़

जवान – 1163.82 करोड़

पठान – 1069.85 करोड़

कल्कि 2898 AD – 1054.67 करोड़