MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar फिर हुए गंजे, 'गोलमाल 5' में सरप्राइज एंट्री ने सबको किया हैरान, देखें VIDEO

Akshay Kumar फिर हुए गंजे, 'गोलमाल 5' में सरप्राइज एंट्री ने सबको किया हैरान, देखें VIDEO

सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर सेट से वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया। इस वीडियो में सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय कुमार ने दमदार अंदाज में एंट्री है। 

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 14 2026, 08:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘गोलमाल’ को बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज में गिना जाता है। अब इसके पांचवें पार्ट ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने 52वें जन्मदिन के मौके पर सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पूरी टीम के साथ शूटिंग की शुरुआत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही है।

26
अजय देवगन समेत पूरी टीम फिर आई साथ
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

अजय देवगन समेत पूरी टीम फिर आई साथ

वीडियो में फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ रही है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी भी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। यानी कि फिल्म में शरमन जोशी की वापसी हो रही है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar Star Sanjay Dutt को पाकिस्तानी फैन ने दिया गोल्ड आईफोन, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

36
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री

वीडियो में सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिलता है, जब अचानक अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वह नए अंदाज में नजर आते हैं और उनका सिर मुंडा हुआ दिखाई देता है। अक्षय कुमार की यह एंट्री देखकर सेट पर मौजूद सभी कलाकार हैरान और खुश नजर आते हैं। इस सरप्राइज ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

46
सेट पर अजय देवगन और अक्षय कुमार की मस्ती
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

सेट पर अजय देवगन और अक्षय कुमार की मस्ती

बिहाइंड द सीन्स वीडियो में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच कई मजेदार पल भी देखने को मिलते हैं।एक सीन में अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में अजय देवगन के गाल पर किस करते नजर आते हैं, जिसे देखकर रोहित शेट्टी भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद पूरी टीम एक साथ खड़े होकर ग्रुप फोटो क्लिक कराती है।

यह भी पढ़ें : FUNNY TREND: LPG Crisis में Dhurandhar बनी Cylinder, वायरल हुए फिल्मों के मजेदार पोस्टर

56
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार का खास संदेश
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार का खास संदेश

वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, "20 साल पहले पहली ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका क्रेडिट आप दर्शकों को जाता है। इन 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन अपने काम में हमेशा ईमानदार रहे। अब एक बार फिर मेरी टीम ‘गोलमाल 5’ के साथ आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

वहीं, अक्षय कुमार ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक रोहित शेट्टी। आपके बर्थडे पर यह पागलपन और भी बड़ा हो गया है। ‘गोलमाल 5’ के इस क्रेजी परिवार का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

66
पहले भी बाल्ड लुक में दिख चुके अक्षय कुमार
Image Credit : Youtube@rohitshettypicturezofficial

पहले भी बाल्ड लुक में दिख चुके अक्षय कुमार

अक्षय कुमार पहले भी बाल्ड लुक में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने फरहाद सामजी निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में बाल्ड राजकुमार बाला देव सिंह का रोल निभाया था। यह सुपरहिट फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
अजय देवगन
रोहित शेट्टी
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'कितनी बार मैंने उसके लिए खुद को नीचा दिखाया', अनन्या पांडे का बड़ा खुलासा !
Recommended image2
Dhurandhar Star Sanjay Dutt को पाकिस्तानी फैन ने दिया गोल्ड आईफोन, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Recommended image3
FUNNY TREND: LPG Crisis में Dhurandhar बनी Cylinder, वायरल हुए फिल्मों के मजेदार पोस्टर
Recommended image4
कौन है यह 28 साल की खूबसूरत हीरोइन, जिसकी 28 दिन के अंदर आएंगी दो बड़ी फ़िल्में
Recommended image5
Aamir Khan: दीया जलाने से पहले उतारे जूते, आमिर खान ने खोला 'लगान' का 25 साल पुराना राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved