'कितनी बार मैंने उसके लिए खुद को नीचा दिखाया', अनन्या पांडे का बड़ा खुलासा !
Ananya Panday Opened Up Past Love Life: अनन्या पांडे ने हाल में अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किये। उन्होंने कहा कि वो चमके इसके लिए वो कई बार खुद को नीचा भी दिखाया। काश मैं पहले समझ पाती।

'गहराइयां' फेम अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने पिछले रिश्तों में की गई गलतियों के बारे में बताया। उन्होंने माना कि उनका पार्टनर खुश रहे इसलिए उन्होंने कई समझौते किए। कई बार उन्होंने खुद को बदला। अदाकारा की मूवी 'गहराइयां' में उनके रोल को भी कुछ ऐसे ही दिखाया गया था। लेकिन जिस तरह वो मूवी में खुद के वैल्यू को पहचाना, वैसे ही रियल लाइफ में भी यह बात समझ गई कि रिश्ते में प्यार और आजादी होनी चाहिए। आइए बताते हैं, चंकी पांडेय की लाडली ने क्या कुछ इंटरव्यू में कहा।
'अपनी पर्सनालिटी बदल लेती थी'
हार्पर बाजार के साथ दिए गए एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि वह अक्सर रिश्तों में अपनी पर्सनैलिटी बदल लेती थीं, अक्सर अपनी पहचान की कीमत पर। उन्होंने कहा, 'पिछले रिश्तों में, मैं चाहती थी कि दूसरा इंसान मुझसे ज्यादा चमके।' खुद को नीचा दिखाने या खुद को छोटा दिखाने की कीमत पर, मैं खुद को बहुत बदल लेती, दूसरे इंसान जैसी बन जाती।
'कमतर होना चाहती थी'
अदाकारा ने आगे कहा कि काश मैंने पहले सीख लिया होता कि कोई मुझे बदले ना और ना ही मेरे ऊपर इतना असर डाले। मुझे लगता था कि मुझे उससे कमतर होना है और यह कुछ ऐसा है जो मैं चाहती हूं। काश मैं इस भ्रम से पहले निकल गई होती।
‘मैं 10 मिनट भी अकेली नहीं रह सकती थी’
एक्टर ने यह भी बताया कि कैसे वह एक समय अकेले रहने से जूझती थीं और उन्हें हमेशा अपने आस-पास किसी की जरूरत होती थी। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी इंसान हुआ करती थी जो बिल्कुल भी अकेली नहीं रह सकती थी। मुझे 10 मिनट भी अकेले बैठने में डर लगता था। मुझे हमेशा अपने आस-पास किसी की जरूरत होती थी, मेरा पार्टनर, मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त। हालांकि, अपनी खुद की जगह पर जाने से वह नजरिया काफी बदल गया।
अपने घर में रहना मेरे अंदर बहुत कुछ बदला
अनन्या ने कहा कि जब मैंने अकेले रहना शुरू किया, भले ही मैं अपने माता-पिता के साथ एक ही बिल्डिंग में रहती थी, उस थोड़ी सी जगह ने सब कुछ बदल दिया। अपना खुद का माहौल बनाना और अपने तरीके से काम करना, इसने जगह के लिए मेरे प्यार को बदल दिया। मुझे अब अकेले रहना बहुत पसंद है।
रिलेशनशिप के बारे में अफवाहें
अनन्या पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ भी उनका नाम जुड़ा। अब उनके बारे में अफवाह है कि वह वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं, जो एक पूर्व मॉडल हैं और खबर है कि जामनगर में वंतारा वाइल्डलाइफ इनिशिएटिव के साथ काम करते हैं।
वॉकर ब्लैंको के साथ रिश्ते में अनन्या?
ये अफवाहें सबसे पहले तब सामने आईं जब उन्हें जुलाई 2024 में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन के दौरान ब्लैंको के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। बाद में उन्हें एक पेंडेंट पहने भी देखा गया जिसमें एक स्टार के साथ “AW” और एक दिल बना हुआ था, जिससे रिलेशनशिप के बारे में अटकलें और बढ़ गईं।
और पढ़ें: Rekha ने 1984 में Amitabh Bachchan को लेकर कही थी ऐसी बड़ी बात, पुराना बयान फिर से मचाया बवाल
Trisha Krishnan से लेकर Nayanthara तक: साउथ की 5 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस, नंबर 1 की फीस कर देगी हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।