- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Met Gala: वो पल जब इंडियन ब्यूटी का दिखा जलवा, जीता सबका दिल, 8 Photos
Met Gala: वो पल जब इंडियन ब्यूटी का दिखा जलवा, जीता सबका दिल, 8 Photos
Met Gala: दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2025 का आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट न्यूयॉर्क सिटी में किया जा रहा है। इस मौके पर बीते कुछ सालों के इंडियन ब्यूटी के रेड कारपेट लुक की फोटोज दिखा रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मेट गाला में हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ-साथ बिजनेस से जुड़ी कुछ नामी सेलब्रिटीज भी हिस्सा लेती हैं। इन सभी के रेड कापरेट लुक की हर साल जमकर तारीफ भी होती है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण सहित सेलेब्स इवेंट का हिस्सा रही हैं। आइए, देखते हैं इनके अब तक के बेस्ट रेड कारपेट लुक...
प्रियंका चोपड़ा पिछले गई सालों से मेट गाला में हिस्सा ले रही हैं। हर बार उनके रेड कारपेट लुक की खूब तारीफ भी होती है। बताया जा रहा है कि वे इस बार भी रेड कारपेट पर चलने की तैयारी में हैं।
दीपिका पादुकोण भी मेट गाला में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी हैं। जब भी दीपिका मेट गाला के रेड कारपेट पर उतरी उनके शानदार आउटफिट्स की तारीफ हुई।
आलिया भट्ट 2024 में पहली बार मेट गाला में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने देसी और वेस्टर्न अटायर में जलवा बिखेरा। बताया जा रहा है कि वे इस साल भी मेट गाला में हिस्सा ले सकती हैं।
लापता लेडीज फेस नितांशी गोयल ने भी 2024 में पहली बार मेट गाला में हिस्सा लिया था। वे रेड कारपेट पर फिल्म वाले लुक में भी नजर आई थीं। उनके देसी लुक की खूब तरीफ भी हुई थी।
ईशा अंबानी भी हर साल मेट गाला का हिस्सा होती है। पिछले साल उन्होंने लॉन्ग ट्रेल गाउन कैरी किया था। फेदर से बना उनका ये गाउन खूब चर्चा में रहा था।
बिजनेस वुमन और फैशन आइकॉन नताशा पूनावाला भी मेट गाला में अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। हर बार उनके द्वारा कैरी किए स्टाइलिश आउटफिट्स चर्चा का विषय रहते हैं।
बिजनेस वुमन सुधा रेड्डी भी पिछले मेट गाला में शामिल हुईं थीं। इवेंट के रेड कारपेट पर डिफरेंट आउटफिट कैरी कर वे खूब पॉपुलर हुईं। खबर है कि वे इस साल भी इवेंट का हिस्सा होंगी।