MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कौन सी है वो फिल्म जिससे Prakash Raj ने बॉलीवुड में मारी थी एंट्री

कौन सी है वो फिल्म जिससे Prakash Raj ने बॉलीवुड में मारी थी एंट्री

Prakash Raj Bollywood Debut Film: भारत में बैन पाकिस्तानी फिल्म अबीर गुलाल पर रिएक्ट कर प्रकाश राज फिर चर्चा में आ गए हैं। इसी मौके पर आपको प्रकाश राज के बॉलीवुड के बारे में बता रहे हैं। 

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : May 05 2025, 12:29 PM IST| Updated : May 05 2025, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने वाले प्रकाश राज फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने भारत में बैन पाकिस्तानी फिल्म अबीर गुलाल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे गलत बताया है।

28
Image Credit : instagram

प्रकाश राज ने फिल्म अबीर गुलाल को बैन करने पर कहा कि वे किसी फिल्म को बैन करने के पक्ष में नहीं हैं। फिर चाहे फिल्म कैसी भी हो या प्रोपेगैंडा हो, उसे रिलीज होने दे। बैन करने के लिए लोग है, उनका अधिकार है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा- आप किसी फिल्म को बैन नहीं कर सकते, जबकि तक कि उसमें पो*ग्राफी या चाइल्ड एब्यूज के बारे में ना हो। लेकिन वो भी प्रक्रिया के तहत ही हो।

Related Articles

Related image1
एक नाम 2 फिल्म, दोनों में अलग हीरो, HIT वाली के बने साउथ में 4 रीमेक
Related image2
वो साल अमिताभ बच्चन का था BO पर कब्जा, देखते रह गए धर्मेंद्र-जीतेंद्र
38
Image Credit : instagram

वैसे, आपको बता दें कि प्रकाश राज विवादों के साथ अपनी फिल्मों को लेकर खूब लाइमलाइट में रहते हैं। आइए, जानते हैं उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में...

48
Image Credit : instagram

ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रकाश राज ने सलमान खान की फिल्म वॉंटेड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने 2002 में आई फिल्म शक्ति:द पावर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एक शॉर्प शूटर का किरदार निभाया था।

58
Image Credit : instagram

प्रकाश राज 2004 में आई फिल्म खाकी में भी नजर आए। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। फिल्म में प्रकाश राज ने एसीपी श्रीकांत नायडू का रोल निभाया था।

68
Image Credit : instagram

फिल्म शक्ति:द पावर और खाकी दोनों ही फिल्मों में प्रकाश राज के छोटे-छोटे रोल थे। फिर 2009 में उन्होंने सलमान खान की वॉंटेड से फुल फ्लैश एंट्री मारी। फिल्म में उन्होंने विलेन गनी भाई का रोल निभाया था। इसी फिल्म से वे लाइमलाइट में भी आए।

78
Image Credit : instagram

प्रकाश राज ने बुड्ढा होगा तेरा बाप, सिंघम, दबंग 2, मुंबई मिरर, भाग मिल्खा भाग, जंजीर, सिंह साब द ग्रेट, हीरोपंती, एंटरटेनमेंट, गोलमाल अगेन अटैक, मेजर, सलाम वेंकी जैसी फिल्मों में काम किया।

88
Image Credit : instagram

कई विवादों के बाद भी प्रकाश राज फिल्मों में एक्टिव हैं। वे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी की हैं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रकाश राज
दक्षिण सिनेमा समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved