Asha Bhosle Death Cause: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन? डॉक्टर ने बताई असली वजह
दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 92 साल की आशा भोसले की मौत कैसे हुई? यह बड़ा सवाल उनके फैन्स के जेहन में घूम रहा है। इस पर अस्पताल की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है।

आशा भोसले का निधन कहां हुआ?
आशा भोसले का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। एक दिन पहले ही यानी शनिवार (11 अप्रैल 2026) को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। लेकिन इसकी असली वजह कुछ और थी।
आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया था?
आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की खबर जब मीडिया में वायरल हुई तो उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी किया था और कहा था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन और काफी ज्यादा थकावट की वजह से अस्पताल ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें : Asha Bhosle Net Woth: परिवार के लिए कितनी दौलत छोड़ गईं आशा भोसले, कहां-कहां से करती थीं कमाई?
आशा भोसले का निधन कैसे हुआ?
आशा भोसले के निधन के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने आधिकारिक बयान जारी कर उनकी मौत की वजह बताई है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “दुखद खबर है कि आशा भोसले नहीं रहीं।वे कई मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस से जूझ रही थीं। उनका निधन मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ।”
आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब होगा?
आशा भोसले के निधन के बाद उनके बेटे आनंद भोसले ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की और अपने बयान में कहा, "आज मेरी मां आशा भोसले का निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोग उनके निवास पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।" आनंद ने यह भी बताया कि 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आशा भोसले की पोती जनाई भोसले कौन हैं, क्या करती हैं? इस फिल्म से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू
म्यूजिक को अपनी सांस मानती थीं आशा भोसले
आशा भोसले ने 8 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में संगीत दिया। वे म्यूजिक को अपनी सांस मानती थीं। अपने 90वें जन्मदिवस पर उन्होंने कहा था, "अगर हमारी सांस नहीं होती तो इंसान मर जाता है। मेरे लिए म्यूजिक मेरी सांस है। मैंने हमेशा संगीत के लिए सब कुछ दिया है और मुश्किल वक्त में भी इससे जुड़ी रही।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।