- Home
- Entertainment
- 170 मिनिट की वो फिल्म जिसे 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, निकली महा बकवास-कंगाल हुए मेकर्स
170 मिनिट की वो फिल्म जिसे 2 डायरेक्टर ने 6 साल में बनाया, निकली महा बकवास-कंगाल हुए मेकर्स
अमिताभ बच्चन की सुपरहीरो मूवी अजूबा की रिलीज को 35 साल पूरे हो गए हैं। ये 12 अप्रैल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। इसे दर्शकों द्वारा पहले ही दिन नकार दिया गया और ये डिजास्टर रही। इसे बनाने वाले कंगाल हो गए थे।

90 के दशक की सबसे महंगी फिल्म Ajooba
90 के दशक की सबसे महंगी सुपरहीरो फिल्म अजूबा की रिलीज को 35 साल हो गए हैं। 1991 में आई इस फिल्म को 2 डायरेक्टर ने मिलकर डायरेक्ट किया था, जिनके नाम हैं शशि कपूर और गेनाडी वासिल्येव। ये फिल्म शशि कपूर का ड्रीम इंडो-रशियन प्रोजेक्ट थी।
5 राइटर ने लिखी थी फिल्म अजूबा की कहानी
डायरेक्टर शशि कपूर की फिल्म अजूबा को 5 राइटर्स यानी प्रयाग राज, ब्रिज कत्याल, भरत बी भल्ला, यू एवेतिकोव और वैलेन्टिन एजोव ने मिलकर लिखा था। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का फिल्म की कास्टिंग में काफी दखल था, जिसकी वजह से फिल्म जैसी बननी चाहिए थी वैसी नहीं बन पाई।
ये भी पढ़ें... RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS
फिल्म डायरेक्ट नहीं करना चाहते थे शशि कपूर
बताया जाता है कि फिल्म अजूबा शशि कपूर डायरेक्ट नहीं करना चाहते थे। वे चाहते थे कि फिल्म का निर्देशन राज कपूर करें। लेकिन हेल्थ इश्यू की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाए। फिर अमिताभ बच्चन की सलाह पर इस फिल्म को शशि कपूर ने गेनाडी वासिलीव के साथ मिलकर डायरेक्ट किया। फिल्म में कहानी को गंभीरता से बताने के बजाए इसमें जरूरत से ज्यादा मसाला और कॉमेडी डाल दी, जिसकी वजह से दर्शकों ने इसे नकार दिया।
6 साल में बनकर तैयार हुई थी फिल्म अजूबा
फिल्म को शशि कपूर ने गेनाडी वासिलीव ने 6 साल में तैयार किया था। इसमें बॉलीवुड के साथ कई रशियन आर्टिस्ट भी नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनम, शम्मी कपूर, दारा सिंह, अमरीश पुरी, सईद जाफरी, एरियाडना शेंगेलया, टीनू आनंद, जॉर्जी डार्चियाश्विली आदि स्टार्स थे। फिल्म में पहले अमजद खान को लीड विलेन के रोल में कास्ट किया गया था, लेकिन बाद उन्हें हटाकर अमरीश पुरी को लिया गया।
फिल्म अजूबा का कितना था बजट
फिल्म अजूबा को 8 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कहा जाता है कि ये 90 के दशक की सबसे महंगी फिल्म थी। मूवी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई और इसने 3.50 करोड़ ही कमाए। खबरों की मानें तो फिल्म अजूबा को अमिताभ बच्चन की कमबैक मूवी कहा जाता है, लेकिन इससे भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ था। मूवी को IMDb में 5.2 रेटिंग मिली थी।
शशि कपूर ने प्रोड्यूस की फिल्म अजूबा
शशि कपूर ने डायरेक्शन के साथ फिल्म अजूबा को प्रोड्यूस भी किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में शशि कपूर ने अपनी पूरी जमा लगा दी थी। फिल्म फ्लॉप होने के कारण उन्हें बहुत बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ था। इसके पहले उन्होंने 36 चौरंगी लेन, कलियुग, विजेता और उत्सव जैसी फिल्में बनाई थी।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle की बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर हुई मौत-जानें अब फैमिली में कौन-कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।