धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 6 दिनों में फिल्म ने 592 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ‘सुपर-हिट’ बन गई है। इसने पहले मंगलवार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सनी देओल की ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही धुरंधर 2 बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है।
Dhurandhar 2 Breaks Gadar 2 Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। बिना किसी छुट्टी या टिकट डिस्काउंट के भी यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को ऑफिशियली ‘सुपरहिट’ घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, यह मूवी सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
Dhurandhar 2 Day 6 Collection: वीकडेज में भी धमाकेदार कमाई
अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग 60 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है। यह कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सभी भाषाओं को मिलाकर है। बिना किसी ऑफर के, एक सामान्य कामकाजी दिन पर इतनी बड़ी कमाई करना फिल्म की पॉपुलैरिटी को दिखाता है।
Gadar 2 का रिकॉर्ड तोड़ा
धुरंधर 2 ने Gadar 2 (55.40 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले मंगलवार की सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने पहले सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी और 66.1 करोड़ की कमाई की। अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 592.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ बताया जा रहा है। सिर्फ 6 दिनों में ही इसने 163.15% का जबरदस्त रिटर्न देकर ‘सुपर-हिट’ का दर्जा हासिल कर लिया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है।
धुरंधर 2 : डे-वाइज बॉक्सऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
- पहला दिन : 145 करोड़ (पेड प्रीव्यू सहित)
- दूसरा दिन: 83 करोड़
- तीसरा दिन: 117 करोड़
- चौथा दिन: 121 करोड़
- पांचवा दिन: 66.1 करोड़
- छठा दिन: 60 करोड़
- कुल: 592.1 करोड़
टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में (India Net)
धुरंधर – 894.49 करोड़
जवान – 640.42 करोड़
स्त्री 2 – 627.5 करोड़
छावा – 615.39 करोड़
धुरंधर 2 – 592.1 करोड़ (6 दिन)
एनिमल – 554 करोड़
पठान – 543.22 करोड़
गदर 2 – 525.5 करोड़
दंगल – 387.39 करोड़
बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़
धुरंधर 2 बॉक्सऑफिस (Day 6)
- बजट: 225 करोड़
- भारत नेट कलेक्शन: 592.1 करोड़
- मुनाफा (ROI): 367.1 करोड़
- भारत ग्रॉस: 698.67 करोड़


