- Home
- Entertainment
- Akshay Kumar के डेब्यू के वक्त 2 साल की बच्ची थी ये हीरोइन, अब उनके साथ रोमांस कर मचाएगी तहलका
Akshay Kumar के डेब्यू के वक्त 2 साल की बच्ची थी ये हीरोइन, अब उनके साथ रोमांस कर मचाएगी तहलका
अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया। इस गाने में वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाना देखने के बाद लोग दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर बात कर रहे हैं।

कौन है अक्षय कुमार की भूत बंगला वाली हीरोइन
अक्षय कुमार इस बार नई हीरोइन के साथ स्क्रीन पर जोड़ी बनाने जा रहे हैं। फिल्म भूत बंगला में वो हीरोइन है, जो उनके डेब्यू के वक्त महज 2 साल की बच्ची थी। बता दें कि अक्षय ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था।
वामिका गब्बी संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार
बता दें कि फिलम भूत बंगला में अक्षय कुमार खुद से 26 साल छोटी एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था, जो काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार ही नहीं ये 5 स्टार्स भी खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग कर चुके रोमांस
वामिका गब्बी के बारे में
वामिका गब्बी ने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फि्लम 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म में वामिका को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया था। इसके बाद वे मौसम, लव आजकल, बिट्टू बॉस जैसी फिल्मों में नजर आईं।
वामिका गब्बी की फिल्में
वामिका गब्बी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में पंजाबी और साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया। उन्हें 2021 में आई फिल्म 83 में काम करने का मौका मिला। फिर वे फुर्सत,खुफिया, बेबी जॉन, भूल चूक माफ जैसी फिल्मों में दिखीं। हालांकि, अभी तक उन्हें खास सफलता नहीं मिली हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म भूत बंगला
डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक फंतासी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, जीशू सेनगुप्ता, मिथाली पालकर, असरानी, राजेश शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं।
कहां-कहां हुई फिल्म भूत बंगला की शूटिंग
अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला की शूटिंग लंदन, जयपुर, कोच्चि, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर की गई थी। फिल्म की कोरियोग्राफी पोनी वर्मा द्वारा की गई है। इसका म्यूजिक डिजाइनर एमआर राजकृष्णन ने किया है।
ये भी पढ़ें... Worldwide सबसे तेज 900 करोड़ कमाने वालीं ये हैं 6 फिल्म, धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को दी जोरदार टक्कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।