TOXIC पीछे हटते ही चमकी धुरंधर 2 की किस्मत, एडवांस बुकिंग में मचा रही गदर
सुपरस्टार यश ने फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म के पोस्टपोन होते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की लॉटरी लग गई है। अब दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं होगा। इतना ही नहीं धुरंधर 2 को एडवांस बुकिंग में भी फायदा मिल रहा है।

टॉक्सिक के कारण धुरंधर 2 की चमकी किस्मत
यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलते ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की किस्मत खुल गई है। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अकेले राज करेंगी। इतना ही नहीं फिल्म की प्री-सेल में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
धुरंधर 2 को टॉक्सिक रिलीज टलने का मिला फायदा
बता दें कि पहले दोनों टॉक्सिक और धुरंधर 2 एक ही दिन यानी 19 मार्च को रिलीज हो रही थी। इसकी वजह से फैन्स भी दो हिस्सों में बट गए थे। हालांकि, अब टॉक्सिक की डेट आगे बढ़ गई है। इससे आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर को फायदा मिलना शुरू हो गया है। अब सभी फैन्स का फोकस रणवीर सिंह की फिल्म पर हो गया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
धुरंधर 2 की एडवांस बुंकिग में उछाल
धुरंधर 2 की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। प्री-सेल में फिल्म की मजबूत स्थिति नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसने 100,000 डॉलर (लगभग 84 लाख रुपए) की मजबूत प्री-बुकिंग कर ली है। इस आंकड़ों को देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म रिलीज के साथ धुरंधर से ज्यादा धमाका बॉक्स ऑफिस पर करेगी।
धुरंधर 2 की भारत में कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बाद धुरंधर 2 के मेकर्स जबरदस्त एक्शन मोड में आने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ इसकी भारत में एडवांस बुकिंग भी जल्दी शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि मूवी रिलीज के करीब 15 दिन पहले से टिकट की प्री-सेल शुरू हो सकती है।
कब आएगा धुरंधर 2 ट्रेलर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 3 मार्च को ही आना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, बताया जा रहा है मूवी का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर ग्रैंड लेवल पर नीता मुकेश अंबानी कल्चरर सेंटर में लॉन्च किया जाएगा।
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह को मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने की 19 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय खन्ना को भी फ्लैश बैक में दिखाया जाएगा। साथ ही यामी गौतम जोरदार कैमियो करती नजर आएंगी।
धुरंधर 2 में होंगे रणवीर सिंह के 2 लुक
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 एक हाई वॉल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह का 2 लुक देखने को मिलेग। वे हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंजीत के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले रिलीज हुए टीजर में रणवीर के दोनों लुक को रिवील किया गया था।
पहले दिन कितना कमाएगी धुरंधर 2
फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के लिए सारे रास्ते खुल गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नेट 65 से 80 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। आपको बता दें कि 2025 में आए इस फिल्म के पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर नेट 28 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, पहले वीक इसकी कमाई 207.25 करोड़ हो गई थी।
ये भी पढ़ें... शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।