- Home
- Entertainment
- Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और परेश रावल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भागमभाग 2' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही रुक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर राज शांडिल्य का कानूनी विवाद इसकी वजह बना।जानिए पूरा मामला...

कैंसिल हुई अक्षय कुमार की 'भागमभाग 2' की शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,'भागमभाग 2' की शूटिंग 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाली थी। इसके लिए लखनऊ और इंडिया की अन्य लोकेशन के लिए शेड्यूल तय किया गया था। लेकिन ऐन मौके पर इसे रद्द कर दिया गया है। अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और परेश रावल समेत पूरी टीम इस शेड्यूल को शूट करने के लिए एक्साइटेड थी। लेकिन ऐन मौके पर शेड्यूल रद्द कर दिया गया।
एकता कपूर ने किया राज शांडिल्य पर केस
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “एकता कपूर ने राज शांडिल्य के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का केस दर्ज किया है। राज ने एकता के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की थी, लेकिन अब वह उनके बैनर के बाहर एक नहीं बल्कि दो फिल्में कर चुके हैं। इससे एकता नाराज हो गईं, क्योंकि राज ने उनसे NOC नहीं लिया और तीसरे प्रोजेक्ट के लिए लिया गया एडवांस भी वापस नहीं किया।”
यह भी पढ़ें : Salman Khan New Film: सलमान खान अपकमिंग मूवी में सुपरहीरो बनेंगे, लेकिन रखी बड़ी शर्त!
एकता कपूर ने शूटिंग रोकने के लिए भेजा गया नोटिस
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ही आगे लिखा है, "राज शांडिल्य के साथ-साथ 'भागमभाग 2' प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे और केप ऑफ गुड फिल्म्स को भी लीगल नोटिस भेजा गया ताकि शूटिंग रोकी जा सके। प्रोजेक्ट में बढ़ती कानूनी जटिलताओं को देखते हुए प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि जब तक विवाद हल नहीं होता, तब तक शूटिंग शेड्यूल कैंसल रहेगा।"
अधर में लटका अक्षय कुमार की 'भागमभाग 2' का भविष्य
रिपोर्ट के मुताबिक़, फिलहाल फिल्म को बैक बर्नर पर डाल दिया गया है और आने वाले महीनों में इसे नए डायरेक्टर के साथ फिर से शुरू किया जा सकता है। इस समय सभी स्टेकहोल्डर्स विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 1 Collection होगा बंपर, लेकिन इन 10 फिल्मों को पछाड़ने में छूटेंगे पसीने!
'भागमभाग 2' के स्टार्स ने रिलीज की डेट्स
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "मार्च में 25 दिन का शूटिंग शेड्यूल तय था, लेकिन अब तीनों कलाकारों की डेट्स रिलीज कर दी गई हैं। अगर विवाद लंबा चला तो फिल्म का भविष्य और भी अनिश्चित हो सकता है, क्योंकि जून से सभी कलाकार दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। अक्षय कुमार को शूटिंग से कुछ दिन पहले ही इस कानूनी विवाद की जानकारी मिली।"
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो 10 अप्रैल 2026 को उनकी 'भूत बंगला' रिलीज हो रही है, जो हॉरर कॉमेडी फिल्म है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म के बाद अक्षय को 'वेलकम टू दि जंगल', 'हैवान' 'हेरा फेरी 3' और 'गोलमाल 5' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।