- Home
- Entertainment
- कौन है साउथ की खूबसूरत हीरोइन, जो पहली बॉलीवुड फिल्म में कार्तिक आर्यन संग करेगी रोमांस!
कौन है साउथ की खूबसूरत हीरोइन, जो पहली बॉलीवुड फिल्म में कार्तिक आर्यन संग करेगी रोमांस!
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ साउथ की उभरती एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन नजर आ सकती हैं। पहली बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटे हैं।

कार्तिक आर्यन की Naagzilla में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म Naagzilla के मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रीति मुकुंदन को फाइनल कर लिया है। प्रीति साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं और इससे पहले तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए उनका नाम नया हो सकता है, लेकिन कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी फिल्म का खास आकर्षण बन सकती है।
साउथ फिल्मों से शुरू हुआ प्रीति मुकुंदन का करियर
24 साल की प्रीति मुकुंदन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2024 में रिलीज हुई तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म Om Bheem Bush से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बनानी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : Salman Khan New Film: सलमान खान अपकमिंग मूवी में सुपरहीरो बनेंगे, लेकिन रखी बड़ी शर्त!
Preity Mukhundhan Popular Movies
प्रीति मुकुंदन बीते 2 साल में साउथ सिनेमा की 5 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें तेलुगु की 'ओम भीम बुश', 'कन्नप्पा', तमिल की 'स्टार', मलयालम की 'मैंने प्यार किया' और 'सर्वं माया' शामिल हैं। वे साईं अभ्यंकर और टीजे अरुणअसलम के म्यूजिक वीडियोज में भी दिख चुकी हैं।
कहां की रहने वाली हैं प्रीति मुकुंदन
प्रीति मुकुंदन का जन्म 30 जुलाई 2001 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। यहीं के कमला निकेतन स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग की। 2018 में उन्होंने JEE mains क्लियर किया और फिर तिरुचिरापल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। वे पेशे से एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और डांसर भी हैं।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' के बारे में
मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बन रही नागजिला में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके किरदार का नाम प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद होगा। पहले यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन माना जा रहा है कि यह पोस्टपोन हो सकती है। अभी तक इसकी शूटिंग पूरी नहीं हुई है। फिर इसके VFX पर भी काम होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।