- Home
- Entertainment
- Border 2 Day 16 Collection: सनी देओल की फिल्म का खेल ख़त्म? 16वें दिन हुआ बेहद बुरा हाल
Border 2 Day 16 Collection: सनी देओल की फिल्म का खेल ख़त्म? 16वें दिन हुआ बेहद बुरा हाल
Border 2 third Saturday collection: 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर खेल लगभग ख़त्म हो गया है। वीक डेज में लगातार गिरावट के बाद वीकेंड में भी इसके कलेक्शन में बहुत बड़ी ग्रोथ देखने को नहीं मिल रही है। नतीजतन फिल्म सुपरहिट होने की रेस में पिछड़ रही है।

'बॉर्डर 2' ने 16वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने 16वें दिन यानी रिलीज के बाद तीसरे शनिवार को लगभग 1.53 करोड़ रुपए (शाम 5 बजे तक) की कमाई की। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि फिल्म की कमाई की रफ़्तार 15वें दिन के मुकाबले भी धीमी है।
'बॉर्डर 2' कर पाएगी 350 करोड़ का आंकड़ा पार?
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर जैसी रफ़्तार हो गई है, उसे देखते हुए इसका 350 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल लग रहा है। 16 दिन में इसकी कमाई 327 करोड़ रुपए के करीब पहुंची है।
'ग़दर 2' सा कमाल नहीं दिखा सकी 'बॉर्डर 2'
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकी, जो सनी देओल की 'ग़दर 2' ने दिखाया था। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 525.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
'बॉर्डर 2' इसके पहले पार्ट के मुकाबले ही फेल
अगर 'बॉर्डर 2' की तुलना 1997 में आए इसके पहले पार्ट से करें तो यह उसके आगे फेल नज़र आती है। 'बॉर्डर' का निर्माण लगभग 6.19 करोड़ रुपए में हुआ था और उसने इसके मुकाबले 6 गुना से ज्यादा 39.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि 'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 275 करोड़ रुपए है और यह सिर्फ 327 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई है, जो लागत का दोगुना भी नहीं है।
सनी देओल की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में
- ग़दर 2 (2023) : 525.45 करोड़ रुपए (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
- बॉर्डर 2 (2026) : 323.89 करोड़ रुपए (वर्डिक्ट अवैटेड)
- जाट (2025) : 89.50 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
- ग़दर : एक प्रेम कथा (2001) : 76.88 करोड़ रुपए (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
- यमला पगला दीवाना (2011) : 55.28 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।