आमिर खान और सिंगर अरिजीत सिंह पर पश्चिम बंगाल के रानी धन्य कुमारी सरकारी कॉलेज में देर रात बिना अनुमति एंट्री का आरोप लगा। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दोनों को शूटिंग व बैडमिंटन खेलते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया।
Aamir Khan & Arijit Singh's new project: बॉलीवुड के टॉप सिंगर ने अपने पीक टाइम पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उनकी भविष्य की क्या रणनीति है, इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने पश्चिम बंगाल में जाकर सिंगर से मुलाकात की है। अब इस पर खासा विवाद खड़ा हो गया है।
आमिर खान अरिजीत सिंह को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट
मिस्टर परफेक्शनिस्ट और सिंगर अरिजीत सिंह पर 4 फरवरी की देर रात पश्चिम बंगाल के एक सरकारी कॉलेज में एंट्री करते हुए दिखे। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर दोनों को रात करीब 1:05 बजे कुछ लोगों के साथ कॉलेज पहुंचते, एक घंटे से अधिक समय तक रुकते और वीडियो शूट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर ये क्लिप वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि दोनों सेलेब्रिटी ने बिना किसी परमिशन के कॉलेज में एंट्री की, वहीं आम लोगों तो गेट से ही चलता कर दिया जाता है। लेकिन सेलेब्रिटी को इतनी रियायतें दी जाती हैं।
इंटरनेट पर हंगामा मचने के बाद प्रिंसिपल अजय अधिकारी ने अपने अकाउंट से वायरल वीडियो डिलीट कर दिए और कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं आमिर और अरिजीत दोनों ने ही इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बैडमिंटन खेलते हुए कए गए सीन शूट
आमिर खान और अरिजीत सिंह पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित रानी धन्य कुमारी सरकारी कॉलेज में देर रात बिना परमिशन के एंट्री करने का आरोप लगाया गया है। कॉलेज के प्रिंसपल अजय अधिकारी ने इसके सीसीटीवी फुटेज शेयर किए थे। इसमें कथित तौर पर आमिर और अरिजीत को कई अन्य लोगों के साथ रात करीब 1:05 बजे लगभग दस के करीब बाइक और लगभग बीस लोगों के साथ परिसर में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। एक बंगाली मीडिया आउटलेट, सत्य दर्पण द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए फुटेज में, उन्हें कॉलेज के इनडोर गेम्स हॉल के बाहर अपनी बाइकों से उतरते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा ग्रुप लगभग एक घंटे बीस मिनट तक यहां रुका, बैडमिंटन खेला, इस दौरान फुटेज भी शुट की गई, रात करीब 2:25 बजे सभी लोग यहां से निकल गए।


