इमरान खान ने शाहरुख, आमिर और सलमान को नई सलाह दी है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि न्यू जेनरेशन को अपनी उम्र और एक्सपीरिएंस के मुताबिक किरदारों का चयन करना चाहिए। इससे युवा ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं।
आमिर खान के भतीजे इमरान खान ने बॉलीवुड स्टारडम की बदलते हालातों पर अपनी राय जताते हुए बड़ी सलाह दी है। सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को अपनी उम्र के मुताबिक भूमिकाओं की बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के युवा दर्शक उन कलाकारों से अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं जो उनकी उम्र और एक्सपीरिएंस के साथ खुद को पेश करते हैं।
इमरान का बॉलीवुड के तीनों खानों पर क्या है राय
शोशा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, इमरान से बॉलीवुड के तीन खानों के बारे में पूछा गया, और उन्होंने कहा कि उन्हें अपा गियर चुनने की जरुरत है।इमरान ने कहा, “एक लीड एक्टर के रूप में, एक्टर भी उम्र के साथ-साथ रोल के लिए फिट नहीं बैठते हैं। कुछ साल ऐसे होते हैं जब आप हीरो ता के रूप में काम कर सकते हैं, और फिर एक उम्र ऐसी आती है जब आप उन भूमिकाओं के लिए नहीं होते। तीनों खान अब 60 साल से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने 30 वर्षों का स्टारडम देखा है - जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है। मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा नेचुरल है, किसी भी एक्टर की जर्नी का एक जरुरी हिस्सा है, कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जिन भूमिकाओं को निभाते हैं उनमें बदलाव आने लगता है।
न्यू जनरेशन हो चुकी बेहद स्मार्ट
इमरान ने आगे कहा, “आपकी स्टारडम में भी बदलाव आने लगता है क्योंकि एक दर्शक वर्ग होता है जो आपको जानता है और आपके साथ बड़ा होता है, और फिर एक पूरी नई जनरेशन होती है जो उम्र और एक्सपीरिएंस में अपने करीब के लोगों से लगाव महसूस करती है। जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो सबसे पहले हम खुद को उन कहानियों और किरदारों में देखने की कोशिश करते हैं। यही बात हमें प्रभावित करती है। नेचुरल तरीके से जुड़ते हैं जो आपकी उम्र और लाइफ के एक्सपीरिएंस के करीब होता है। आज की जेन झेड जनरेशन शायद 70 साल के हीरो की कहानी देखना न चाहे।”
हाल के दिनों में, शाहरुख, आमिर और सलमान खान तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बदलाव का सामना किया है, कुछ फिल्मों ने बड़ी सफलता हासिल की । कुछ अन्य उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। ज़ीरो की डिजास्टर होने के बाद, शाहरुख ने ब्रेक लिया और फिर पठान और जवान जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वापसी की। आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा की असफलता से झटका लगा। वहीं, सितारे ज़मीन पर को सराहना मिली। वहीं, सलमान की पिछली रिलीज़ सिकंदर को उम्मीद के मुताबिक सक्सेस नहीं मिली और उनकी को- एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उम्र के अंतर को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया।


