- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Women's Day : वो 5 हीरोइन, जिनकी दौलत के आगे उनके स्टार पति भी नहीं टिकते!
Women's Day : वो 5 हीरोइन, जिनकी दौलत के आगे उनके स्टार पति भी नहीं टिकते!
बॉलीवुड में कई हीरोइनें अपने पतियों से ज़्यादा अमीर हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानिए इन 5 हीरोइनों की दौलत के बारे में जो अपने पतियों को भी पीछे छोड़ देती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें हैं, जो दौलत के मामले में पति से ज्यादा अमीर हैं। Women's Day 2025 के मौके पर जानिए ऐसी ही 5 हीरोइनों के बारे में...
ऐश्वर्या राय के आसपास भी नहीं उनके पति अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन की संपत्ति लगभग 280 करोड़ रुपए बताई जाती है। जबकि उनकी पत्नी ऐश्वर्या उनसे तकरीबन 3 गुना ज्यादा अमीर हैं। ऐश की नेट वर्थ करीब 862 करोड़ रुपए होने का दावा किया जाता है।
रणवीर सिंह से ज्यादा अमीर हैं दीपिका पादुकोण
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से ज्यादा अमीर हैं। रणवीर सिंह की नेट वर्थ तकरीबन 245 करोड़ रुपए बताई जाती है तो वहीं दीपिका पादुकोण के पास 500 करोड़ रुपए के आसपास की प्रॉपर्टी होने का दावा किया जाता है।
'छावा' विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के आगे नहीं टिकते
ख़बरों की मानें तो कैटरीना कैफ के पास लगभग 224 करोड़ रुपए के आसपास की संपत्ति है तो वहीं विक्की कौशल के पास इसके करीब पांचवें हिस्से के बराबर लगभग 41 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
पति जीन गुडइनफ से 7 गुना अमीर हैं प्रिटी जिंटा
प्रिटी जिंटा पति जीन गुडइनफ के मुकाबले लगभग 7 गुना अमीर हैं। जीन गुडइनफा की प्रॉपर्टी लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जाती है तो वहीं प्रिटी जिंटा की नेट वर्थ 183 करोड़ रुपए होने का दावा किया जाता है।
करण सिंह ग्रोवर पत्नी बिपाशा बासु के आगे फीके
बिपाशा बासु के पास तकरीबन 111 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है। जबकि रिपोर्ट्स की माने यो उनके पति करण सिंह ग्रोवर की नेट वर्थ उनके मुकाबले बेहद कम है। वे कथिततौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए के मालिक हैं।