- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Women’s Day: वो 5 हसीनाएं, जिन्होंने शादी के बाद दी Superhit फिल्में, एक की 1000Cr+ की 3 मूवी
Women’s Day: वो 5 हसीनाएं, जिन्होंने शादी के बाद दी Superhit फिल्में, एक की 1000Cr+ की 3 मूवी
Women’s Day 2025 के मौके पर बॉलीवुड की ऐसी हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिव रही और सुपरहिट फिल्मों भी दी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
8 मार्च को वुमन्स डे दुनियाभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जे रहा हैं, जिन्होंने शादी के बाद सुपरहिट फिल्में दी। इनमें एक एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिसने 3 एक हजार करोड़ी फिल्में दी है।
काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की। शादी के बाद काजोल ने कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले और तान्हाजी जैसी सुपरहिट फिल्में दी।
करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के बाद करीना ने उड़ता पंजाब, बजरंगी भाईजान, गुड न्यूज सिंघम रिर्टन, क्रू जैसी सुपरहिट फिल्में दी।
दीपिका पादुकोण ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दीपिका ने पठान, जवान, फाइटर, कल्कि 2898 एडी जैसी हिट फिल्में दी। उनकी पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
रानी मुखर्जी ने 2014 में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के बाद रानी ने मर्दानी, हिचकी, मर्दानी 2 जैसी हिट फिल्में दी।
जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। शादी के बाद जूही ने यस बॉस, इश्क, डुप्लीकेट, सन ऑफ सरदार जैसी हिट फिल्में दी।