रणवीर सिंह ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक कास्टिंग एजेंट ने उनके साथ सारी सीमाएं लांघ दी थी। लेकिन उन्होंने इस घटना को सीख में बदल दिया।

Ranveer Singh Casting Couch Experience: धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म की कामयाबी का आनंद ले रहे हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी कई मुश्किल अनुभवों का सामना करना पड़ा, जिनमें ‘कास्टिंग काउच’ जैसी घटना भी शामिल है। रणवीर सिंह ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ा। उस समय वे नए थे और काम की तलाश में थे, इसलिए अलग-अलग लोगों से मिलना पड़ता था।

Casting Couch Experience: जब कास्टिंग एजेंट ने किया गलत व्यवहार

एक इंटरव्यू में रणवीर ने खुलासा किया कि एक कास्टिंग एजेंट, जिसे उन्होंने ‘घिनौना शख्स’ कहा, ने उन्हें अपने घर बुलाया। जब रणवीर ने अपना पोर्टफोलियो उसे दिया, तो उसने उसे देखा तक नहीं और साइड में रख दिया। उसके बाद उसने अजीब और अनुचित बातें करनी शुरू कर दीं। उसने कहा कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए ‘स्मार्ट’ और ‘सेक्सी’ होना जरूरी है। फिर उसने रणवीर के सामने आपत्तिजनक प्रस्ताव रख दिया, जो पूरी तरह गैर-पेशेवर और गलत था।

Shocked Reaction: रणवीर सिंह रह गए हैरान

रणवीर ने बताया कि उस समय वे पूरी तरह शॉक्ड थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। वह एजेंट लगातार अपनी बातें बदलकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा था। पहले उसने कहा कि सिर्फ छूने दो, फिर कहा कि सिर्फ देखने दो। लेकिन रणवीर ने साफ तौर पर मना कर दिया। उनके इनकार के बाद वह एजेंट उदास हो गया, जैसे कोई दिल टूटा हुआ इंसान हो।

Bollywood Casting Couch Reality: और भी लोगों के साथ हुआ ऐसा

बाद में रणवीर को पता चला कि वही एजेंट किसी और स्ट्रगलिंग एक्टर के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर चुका था। इससे उन्हें एहसास हुआ कि यह एक सच्चाई है, जो इंडस्ट्री में कई लोग झेलते हैं।

दिमाग में एक साथ चल रहे थे कई विचार

एक अन्य बातचीत में रणवीर सिंह ने बताया कि उस समय उनके दिमाग में कई तरह के विचार आ रहे थे। वे सोच रहे थे कि क्या उन्हें वहां से तुरंत निकल जाना चाहिए, या उस व्यक्ति को जवाब देना चाहिए, या फिर गुस्सा दिखाना चाहिए।

Acting Learning: अनुभव को बनाया सीख

रणवीर ने इस पूरे अनुभव को एक अलग नजरिए से देखा। उन्होंने इसे एक ‘ऑब्जर्वेशनल एक्टिंग एक्सरसाइज’ बना लिया। वे उस एजेंट को एक किरदार की तरह देखने लगे, ताकि भविष्य में अगर उन्हें ऐसा रोल निभाना पड़े, तो वे इस अनुभव का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा कि वे उस किरदार को उसी इंसान के आधार पर तैयार करेंगे। रणवीर ने इस घटना को ‘पागलपन भरा अनुभव’ बताया।

Ranveer Singh Success: 16 साल बाद सुपरस्टार का मुकाम

आज रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में 16 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।