Jaat Twitter Review: सनी देओल की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दिया है। सभी ने फिल्म को धमाकेदाार बताया है। 

Sunny Deol Jaat Twitter Review: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो देखने के बाद फैन्स अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर ने सनी के फिल्म को धमाकेदार और ब्लॉकबस्टर बताया है, वहीं कुछ ने फिल्म निराशाजनक भी बताया है। आपको बता दें कि सनी लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इसके पहले वे 2023 में आई फिल्म गदर 2 में नजर आए थे। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। आइए जानते हैं सनी की फिल्म जाट देखने के बाद क्या बोले लोग..

 

Scroll to load tweet…

 

Scroll to load tweet…

 

सनी देओल की फिल्म जाट का सोशल मीडिया रिव्यू

गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद सनी देओल एक बार सिल्वर स्क्रीन पर लौटे हैं। इस बार वे जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे देखने भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, सोशल मीडिया पर जाट का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने ट्विटर पर रिव्यू दिया है। एक ने लिखा- मैंने जाट को वॉशिंगटन में एक घंटे पहले देखा है। फिल्म सुपर्ब है और सनी देओल ने बहुत शानदार काम किया है। एक अन्य ने लिखा- जाट बेहतरीन फिल्म है, इसे ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता।

 

Scroll to load tweet…

 

Scroll to load tweet…

 

सनी देओल की फिल्म जाट देखकर क्या बोले लोग

सनी देओल की जाट देखकर एक ने लिखा- सनी पाजी ने तो धमाका कर दिया। फिल्म ब्लॉकस्टर है। एक ने लिखा- जाट फिल्म की सक्सेस के लिए सनी पाजी को बधाई। गोपीचंद मलिनेनी ब्लॉकबस्टर हैं। एक अन्य ने फिल्म को निराशाजनक बताते हुए लिखा- सनी देओल की बेहद खराब परफॉर्मेंस। इस फिल्म की कहानी और निर्देशन का परफॉर्मेंस बहुत खराब है। इसमें जबरदस्ती के एक्शन सीन्स डाले गए है। #सनी देओल को अब रिटायर हो जाना चाहिए। एक ने जाट की तारीफ करते हुए लिखा- पाजी अपने पुराने अवतार में लौट आए हैं। एक्टर की चाल ढाल बता देती है फिल्म कैसी है। सनी पाजी ऑन फायर।

सनी देओल की जाट के बारे में

सनी देओल की फिल्म जाट को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट की है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है। इसे दुनियाभर के 12,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, रेगेना कैसांद्रा, सैयामी खेर, स्वरूपा घोष, राम्या कृष्णन भी फिल्म में है।