सुनील शेट्टी 3 दशक से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वे अब वेब सीरीज "हंटर" के दूसरे सीज़न का इंतजार कर रहे हैं। 63 वर्षीय एक्टर ने एक्शन हीरो के रूप में शुरुआत करने के बाद कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर वे अब चूजी हो गए हैं।
Suniel Shetty Talks New Show Hunter: सुनील शेट्टी 3 दशक से ज़्यादा वक्त से फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एक्शन स्टार ने बलवान फिल्म से शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में विनाशक जैसी हिट फ़िल्में देने के बाद उनकी इमेज एक्शन स्टार के रूप में बन गई थी। वे अब 63 साल के हो गए हैं। मोहरा, बॉर्डर जैसी एक्शन, धड़कन जैसी रोमांटिक के अलावा हेराफेरी फ्रेंचाइजी में कॉमिक टाइमिंग से सुनील शेट्टी दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं। वहीं अब वो वेब सीरीज हंटर के दूसरे सीज़न में नजर आएंगे। इसमें सुनील शेट्टी को ज़बरदस्त फाइट सीन करते हुए देखा जा सकता है।
सुनील शेट्टी अब नहीं करते अंधाधुंध फिल्में
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक ख़ास बातचीत में, अन्ना ने 60 की उम्र में एक्शन फ़िल्में करने, सिनेमा में आए बदलाव के साथ खुद को ढालने पर बात की है। सुनील ने बताया कि उन्होंने एक्शन हीरो के रूप में शुरुआत की थी। वे इसके पीछे की बारीकियों को समझते हैं। वे कहते हैं, "यह सिर्फ़ एक्शन के पीछे की एनर्जी और पावर की बात नहीं है। एक्टर ने बताया कि वे अब ज्यादा समझबूझ से फिल्में करते हैं।
खुद के बारे में सोचने का मिला समय तो बदला गियर
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने 33 सालों के एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद उन्होंने अपने नज़रिए में एक बड़ा बदलाव देखा। वे बताते हैं, "कोरोना के दौरान, मैंने अपने करियर से 4-5 साल का ब्रेक भी लिया था। मैंने इतना कुछ देखा कि मैं खुद ही इसका रियल दर्शक बन गया। मैंने सिनेमा को दर्शकों के नज़रिए से समझना शुरू किया। फिर, मैंने अपने कामों का एनालिसिस किया और महसूस किया, 'मैं भी यही बकवास करता आ रहा हूं।' मैंने इसे बदलने का फैसला किया। यह अपनी कमियों को समझने के बाद खुद को नए सिरे से गढ़ने के बारे में है।"