- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Suniel Shetty ने ठुकराईं ये 6 फ़िल्में, 2 अक्षय कुमार तो एक थी अजय देवगन के साथ
Suniel Shetty ने ठुकराईं ये 6 फ़िल्में, 2 अक्षय कुमार तो एक थी अजय देवगन के साथ
इन दिनों 'केसरी वीर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सुनील शेट्टी ने अब तक के करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन कई फिल्मों के ऑफर भी उन्होंने ठुकराए हैं। जानिए ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ऐलान (1994)
गुड्डू धनोआ ने अपनी यह एक्शन ड्रामा पहले सुनील शेट्टी को ऑफर की थी। उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया तो अक्षय कुमार को लीड रोल में लिया गया। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही थी।
लाल बादशाह (1998)
डायरेक्टर के.सी. बोकाडिया ने अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में सुनील शेट्टी को विलेन ठाकुर दयाल सिंह का रोल ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया और फिर यह भूमिका अमरीश पुरी को मिल गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
भागम भाग (2006)
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने यह फिल्म सुनील शेट्टी को ऑफर की थी। अगर वे हां कर देते तो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी तिकड़ी फिल्म में दिखती। लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकराई और गोविंदा को मिल गई। यह हिट फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
सिंह इज किंग (2008)
फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था। अक्षय कुमार इसके लीड हीरो थे। कथिततौर पर मेकर्स ने इस फिल्म में सुनील शेट्टी को विलेन का रोल ऑफर किया था, जो उन्होंने ठुकराया और यह फिल्म सोनू सूद के खाते में जा गिरी। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
एक्शन जैक्सन (2014)
प्रभु देवा निर्देशित यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अजय देवगन इस फिल्म के हीरो थे और विलेन का रोल सुनील शेट्टी को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी और तमिल एक्टर आनंदाराज को उनकी जगह कास्ट किया गया। फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
वेलकम बैक (2015)
अनीस बज्मी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। बताया जाता है कि मेकर्स फिल्म में लीड रोल के लिए सुनील शेट्टी और जॉन अब्राहम दोनों के नाम पर विचार कर रहे थे। जब जॉन को लीड रोल (अज्जू) में कास्ट कर लिया गया तो सुनील शेट्टी को हनी का किरदार ऑफर किया गया। लेकिन वे तैयार नहीं हुए और रोल शाइनी आहूजा को मिल गया। यह सेमी हिट फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।