- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Suniel Shetty की 4 अपकमिंग फ़िल्में, तीन तो हैं सुपरहिट कॉमेडी के अगले पार्ट
Suniel Shetty की 4 अपकमिंग फ़िल्में, तीन तो हैं सुपरहिट कॉमेडी के अगले पार्ट
सुनील शेट्टी की फिल्म 'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। फिल्म 2 दिन में सिर्फ 51 लाख रुपए कमा पाई है। वैसे सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्मों में तीन ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट क्या ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पहले बात 'केसरी वीर' की करते हैं। यह फिल्म 23 मई को रिलीज हुई, जिसका निर्देशन प्रिंस धीमन ने किया है। फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा की भी अहम् भूमिका है। अब नज़र डालिए सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्मों पर...
1. सन ऑफ़ सरदार 2
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन का लीड रोल है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त और अन्य स्टार्स के साथ सुनील शेट्टी की भी इसमें अहम् भूमिका है।हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
2.वेलकम टू दि जंगल
अहमद खान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। यह 2007 में आई 'वेलकम' और 2015 में आई 'वेलकम बैक' का तीसरा पार्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल और अन्य के साथ सुनील शेट्टी भी अहम् रोल में नज़र आएंगे।
3.हेरा फेरी 3
इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार की भी अहम् भूमिका है। यह फिल्म 2000 में आई 'हेरा फेरी' और 2006 में रिलीज हुई 'फिर हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट है।
4. इन गलियों में
अविनाश दास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा रवीना टंडन, जावेद जाफरी, विवान शाह और सुशांत सिंह जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है।