- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, देखें 10 PHOTOS
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, देखें 10 PHOTOS
Film Nikita Roy Screening: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय रिलीज के लिए तैयार है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई बॉलीवुड फिल्म देखने पहुंचे थे। सोनाक्षी के पेरेंट्स इस मौके पर खासतौर पर मौजूद थे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

सोनाक्षी सिन्हा की मोस्ट अवेडेट फिल्म निकिता रॉय की बीती रात स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर सोनाक्षी का पूरा परिवार मौजूद था। उनके दोनों भाई लव-कुश, भाभी के साथ पेरेंट पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म देखने पहुंच थे।
बेटी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय देखने पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे थे। पूनम इस मौके पर ऑफ व्हाइट सूट कैरी किए नजर आए। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा सूट-बूट में नजर आए। कपल ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज भी दिए।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय के प्रोड्यूसर विक्की भगनानी और निक्की भगनानी भी मूवी की स्क्रीनिंग में मौजूद थे। दोनों भाई अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।
फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग में निक्की भगनानी, अक्षय ओबेरॉय और कुश सिन्हा साथ में पोज देते नजर आए। बता दें कि बहन की फिल्म से कुश सिन्हा बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।
बहन सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग दोनों भाई कुश और लव सिन्हा पोज देते नजर आए। दोनों ने मुस्कराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग में फिल्म मेकर रमेश तौरानी और एक्टर रजा मुराद भी नजर आए। दोनों ब्लैक ड्रेस में कैमरामैन को पोज देते दिखे।
एक्टर अमित साध और कॉमेडियन राजीव ठाकुर भी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्क्रीनिंग में नजर आए। इस मौके अमित काफी खुश नजर आ रहे थे।
शोएब इब्राहिम और जीतेंद्र भी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय देखने पहुंचे थे। शोएब जहां ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स में नजर आए। वहीं, जीतेंद्र ब्लैक जैकेट, टी-शर्ट में काफी हैंडसम दिखे।
फिल्म निकिता रॉय की स्कीनिंग में प्रोड्यूसर विक्की भगनानी के साथ साशा आगा पोज देती नजर आईं। बता दें कि साशा गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सलमा आगा की बेटी हैं।
फिल्म शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी पत्नी किरण जुनैना के साथ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय देखने पहुंचे थे। इस मौके पर एक्ट्रेस सौंद्रर्या शर्मा भी नजर आईं।