धर्मेंद्र का वो बेटा जो बॉलीवुड में हुआ सुपरफ्लॉप, 50 की उम्र में भी इसलिए कुंवारा
धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। अभय के फिल्मी करियर की बात करें तो वो खास नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री में खास सफलता हासिल नहीं हुई।

50 साल का हुआ धर्मेंद्र का भतीजा
धर्मेंद्र का भतीजा यानी अभय देओल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और गुमनाम जिंदगी बरस कर रहे हैं। काफी समय से उन्हें किसी ने देखा भी नहीं है।
अभय देओल की पहली फिल्म
अभय देओल ने 2005 में डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। आयशा टाकिया के साथ वाली उनकी डेब्यू बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। इसके बाद वे लगातार फिल्मों में एक्टिव रहे, लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिली।
ये भी पढ़ें... कौन सी है वो 5 फिल्में, जिसने बनाया आलिया भट्ट को BOX OFFICE की रानी, एक की कमाई उड़ा देगी होश
अभय देओल की फिल्में
अभय देओल ने एक चालीस की लास्ट लोकल, ओए लकी लकी ओए, देव डी, तेरा क्या होगा जॉनी, आयशा, जिंदगी ना मिलेंगी दोबारा, चक्रव्यूह, रांझणा, हैप्पी भाग जाएगी, वेले, जंगल क्राय जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से इक्का-दुक्का ही हिट हुई। उन्होंने 14 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है।
4 साल से गायब अभय देओल
अभय देओल पिछले 4 साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वे कहां है और क्या कर रहे है, इसकी जानकारी कम ही लोगों के पास है। धर्मेंद्र के निधन के दौरान भी वे कम ही नजर आए थे।
क्यों नहीं की अभय देओल ने शादी
शादी को लेकर अभय देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे एक हिंसक रिश्ते का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था रिश्ते और प्यार में सम्मान और समझदारी होनी चाहिए। डर और तकलीफ नहीं। उन्होंने बताया था कि वे मानसिक पीड़ा से गुजर चुके हैं, इसलिए वे सिंगल रहना पसंद करते हैं।
अभय देओल की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभय देओल 400 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी फोर्बिडन फिल्म्स के अलावा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और अन्य स्मार्ट बिजनेस निवेशों से अपनी संपत्ति में इजाफा किया है। अभय के पास मुंबई में 27 करोड़ की संपत्ति और गोवा में एक ग्लास-वॉल वाला नेचर होम है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2: कौन से हैं वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जो तोड़ सकती है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।