MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • पहले दिन 1 CR कमाने वाली पहली मूवी, 3 सुपरस्टार भी जिसे फ्लॉप होने से ना बचा पाए

पहले दिन 1 CR कमाने वाली पहली मूवी, 3 सुपरस्टार भी जिसे फ्लॉप होने से ना बचा पाए

बॉक्स ऑफिस पर आज कमाई का दौर बदल गया गया है। फ़िल्में पहले दिन करोड़ों रुपए छापती हैं और लाइफटाइम सौ, दो सौ और 600 करोड़ रुपए तक कमा रही हैं। जानिए BO पर पहले दिन 1 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : May 12 2025, 08:02 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

यह वो फिल्म है, जिसमें 30 साल पहले शाहरुख़ खान और अनिल कपूर ने स्क्रीन शेयर की थी। जैकी श्रॉफ भी इसमें अहम् रोल में थे।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

यह फिल्म इसलिए भी याद आई, क्योंकि 30 साल बाद एक बार फिर शाहरुख़ खान और अनिल कपूर एक फिल्म में साथ दिखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'किंग' में शाहरुख़ के अलावा अनिल का भी अहम् रोल होगा।

Related Articles

3 फ़िल्में, जिनके सीक्वल में दिखेंगे शाहरुख़ खान, एक का आ रहा चौथा पार्ट!
3 फ़िल्में, जिनके सीक्वल में दिखेंगे शाहरुख़ खान, एक का आ रहा चौथा पार्ट!
Shah Rukh Khan की King में इस दिग्गज स्टार की एंट्री, 30 साल बाद साथ करेंगे काम!
Shah Rukh Khan की King में इस दिग्गज स्टार की एंट्री, 30 साल बाद साथ करेंगे काम!
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अब बात करते हैं 30 साल पहले आई दोनों की उस फिल्म की, जिसने ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था और सुभाष घई इसके प्रोड्यूसर थे।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

फिल्मों के जानकार ज्यादातर लोग समझ गए होंगे कि हम फिल्म 'त्रिमूर्ति' की बात कर रहे हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर 1995 को रिलीज हुई थी।

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बताया जाता है कि इस फिल्म ने शाहरुख़ खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की मौजूदगी की वजह से पहले दिन 1.06 करोड़ रुपए कमाए थे और यह इस आंकड़े को छूने वाली यह उस वक्त तक पहली फिल्म थी।

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

हालांकि, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म का निर्माण 11 करोड़ रुपए में हुआ था और यह भारत में नेट 8.57 करोड़ रुपए की कमाई पर सिमट गई थी।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

शाहरुख़ खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ के अलावा इस फिल्म में प्रिया तेंदुलकर, गौतमी तडिमल्ला, अंजलि जाठर, टीनू आनंद, सईद जाफरी, अनंग देसाई और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
शाहरुख़ ख़ान
अनिल कपूर
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories