Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसके साउथ में बने 2 रीमेक!
सलमान खान ने साउथ इंडिया की कई फिल्मों की रीमेक में काम किया है। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी भी है, जिसके रीमेक साउथ में भी बने हैं। जानिए कौन-सी है वो फिल्म और कौन-सी हैं उसकी साउथ रीमेक....
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सलमान खान की वो इकलौती फिल्म, जिसके साउथ में रीमेक बने, वह है 'दबंग', जो 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव सिंह कश्यप ने किया था।
सलमान खान के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा थीं और विलेन के रोल में सोनू सूद नज़र आए थे। फिल्म में विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया और अरबाज़ खान की भी अहम् भूमिका थी।
'दबंग' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म का निर्माण लगभग 41 करोड़ रुपए में हुआ था और इसने भारत में नेट लगभग 138.88 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 221.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
'दबंग' के साउथ सिनेमा में दो रीमेक बन चुके हैं। इनमें से एक तमिल में Osthe और दूसरी तेलुगु में गब्बर सिंह नाम से बनी। दोनों फ़िल्में एक साल के अंतर से बनी थीं।
2011 में आई तमिल फिल्म Osthe का निर्देशन एस. धरणी ने किया था। फिल्म में लीड एक्टर सिलंबरासन थे और विलेन के रोल में सोनू सूद ही नज़र आए थे। बताया जाता है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।
'दबंग' की दूसरी रीमेक तेलुगु में 'गब्बर सिंह' नाम से बनी। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया था। फिल्म के लीड हीरो पवन कल्याण और विलेन के तौर पर दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।