MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 23 करोड़ की घड़ी, 100Cr का अपार्टमेंट, सलमान खान के पास हैं ये 6 सबसे महंगी चीजें

23 करोड़ की घड़ी, 100Cr का अपार्टमेंट, सलमान खान के पास हैं ये 6 सबसे महंगी चीजें

Salman Khan Most Expensive Things. सलमान खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म सिकंदर रविवार को रिलीज हुई। इस मौके पर आपको उनकी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Mar 30 2025, 08:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान की फिल्म सिकंदर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 200 करोड़ के बजट वाली ये एक एक्शन पैक्ड मूवी है। इस मौके पर आपको सलमान की सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

27
Image Credit : salman khan instagram

सभी जानते हैं कि सलमान खान गैलेक्‍स अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट उनकी महंगी चीजों में से एक है। बता दें कि इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ है।

Related Articles

Salman Khan की 9 अपकमिंग फिल्में, Sikandar के बाद सबसे पहले शूट करेंगे ये मूवी
Salman Khan की 9 अपकमिंग फिल्में, Sikandar के बाद सबसे पहले शूट करेंगे ये मूवी
Salman Khan के लिए अनलकी रही 8 हसीना, जब-जब साथ की फिल्म, हुई महा Flop
Salman Khan के लिए अनलकी रही 8 हसीना, जब-जब साथ की फिल्म, हुई महा Flop
37
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान का पनवेल में एक फार्महाउस भी है। तकरीबन 150 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में स्वीमिंग पूल और गार्डन एरिया से लेकर काफी कुछ है। इसकी कीमत 80 करोड़ है।

47
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान ने अपने 51वें बर्थडे पर लग्‍जरी बीच हाउस खरीदा था। महाराष्‍ट्र के गोरई में बना ये बीच हाउस 5BHK है और इसमें जिम, स्वीमिंग पूल और थिएटर भी है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ है।

57
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान को घड़ियों का भी शौक है। उनके पास कई ब्रांड की घड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। उनकी सबसे महंगी घड़ी पाटेक फिलिप एक्वानॉट लूस रेनबो है, जिसकी कीमत 23 करोड़ है। इस घड़ी के डायल में 130 कट डायमंड्स, रोज गोल्ड केस और इसमें नीलम जड़े हैं।

67
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान Being Human नाम से फाउंडेशन भी चलाते हैं। इस ब्रांड के तहत उनकी कंपनी कपड़े, जूलरी और घड़ियां भी सेल करती है। खबरों की मानें तो इस ब्रांड की कीमत करीब 235 करोड़ है।

77
Image Credit : salman khan instagram

सलमान खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, ऑडी ए8 एल, BMW X6, टोयोटा लैंड क्रूजर, रेंज रोवर सहित 10 गाड़ियां हैं। उनकी सबसे महंगी कार ऑडी आर8 है, जिसकी कीमत लगभग 2.72 करोड़ है।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
 
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved