- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Saiyaara बनी 2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को पछाड़ा
Saiyaara बनी 2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को पछाड़ा
Saiyaara Worldwide Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ 300 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि यह 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई। जानिए 'सैयारा' की वर्ल्डवाइड कमाई…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

'सैयारा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
यशराज फिल्म के बैनर तले बनी 'सैयारा' ने 9 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 326.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत में हुई ग्रॉस कमाई 260.70 करोड़ रुपए और ओवरसीज मार्केट से हुई ग्रॉस कमाई 66 करोड़ रुपए शामिल है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 217.25 करोड़ रुपए हुआ है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे दिग्गजों की फिल्मों को पछाड़ दिया है।
2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'सैयारा'
'सैयारा' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर किलर कॉमेडी 'हाउसफुल 5' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 304.12 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को रिलीज हुई थी, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म बनी 'सैयारा'
'सैयारा' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 2025 की तीसरी इंडियन फिल्म बनी है। 'हाउसफुल 5' के बारे में हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं। विक्की कौशल स्टारर 'छावा' भी इस लिस्ट में शामिल है। लक्ष्मण राम उतेकर के निर्देशन वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 827.06 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने मेडडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है।
2025 की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में दो मूवी ये भी
2025 की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों में चौथे पायदान पर आमिर खान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' और पांचवें नंबर पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' है। आर एस प्रसन्ना निर्देशित 'सितारे ज़मीन पर' को खुद आमिर खान ने प्रोड्यूस किया और इसने दुनियाभर में 262.16 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी तरह राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी 'रेड 2' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 242.57 करोड़ रुपए रही।
'सैयारा' का भारत में डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन : 21.5 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन : 26 करोड़ रुपए
- तीसरा दिन : 35.75 करोड़ रुपए
- चौथा दिन : 24 करोड़ रुपए
- पांचवां दिन : 25 करोड़ रुपए
- छठा दिन : 21.5 करोड़ रुपए
- सातवां दिन : 19 करोड़ रुपए
- आठवां दिन : 18 करोड़ रुपए
- नौवां दिन : 26.5 करोड़ रुपए
भारत में नेट कलेक्शन : 217.25 करोड़ रुपए।