- Home
- Entertainment
- कौन है बॉलीवुड की ये सबसे फिसड्डी Star Kid, एक गलती से हुई बर्बाद-26 साल से किसी ने नहीं देखा
कौन है बॉलीवुड की ये सबसे फिसड्डी Star Kid, एक गलती से हुई बर्बाद-26 साल से किसी ने नहीं देखा
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स है, जिन्हें फिल्मों में सफलता नहीं मिली। कई तो ऐसे भी जो कुछ फिल्मों में नजर आए और गुमनाम हो गए हैं। ऐसी ही एक स्टार किड है गुजरे जमाने की एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

बॉलीवुड की सबसे फिसड्डी स्टार किड कौन?
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फ्लॉप स्टार किड्स में से एक है प्रतिभा सिन्हा। बता दें कि प्रतिभा गुजरे जमाने की टॉप एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी है। हालांकि, प्रतिभा अपनी मां जैसा मुकाम बॉलीवुड में नहीं पा सकी।
कब किया था प्रतिभा सिन्हा ने डेब्यू
प्रतिभा सिन्हा ने अपनी मां की राह पर चलकर एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची। उन्होंने 1992 में आई फिल्म महबूब मेरे महबूब से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। फिल्म में उनके हीरो सुजॉय मुखर्जी थे। हालांकि, फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला।
ये भी पढ़ें... कौन है सलमान खान की वो बदनसीब हीरोइन, जो 37 साल में दे पाई सिर्फ एक HIT
प्रतिभा सिन्हा की फिल्में
प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर में कल की आवाज, एक था राजा, तू चोर मैं सिपाही, गुदगुदी, दीवाना मस्ताना, कोई किसे कम नहीं, जंजीर, मिस्ट्री राज सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 13 फिल्में की।
राजा हिन्दुस्तानी में किया आइटम सॉन्ग
प्रतिभा सिन्हा ने आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में एक आइटम सॉन्ग किया परदेसी परदेसी.. किया था। ये गाना काफी फेमस हुआ था।
प्रतिभा सिन्हा ने किया टॉप स्टार्स के साथ काम
प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर में गोविंदा, सैफ अली खान, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती सहित अन्य स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की, लेकिन फिर भी उनके करियर के डूबने से कोई नहीं बचा पाया।
प्रतिभा सिन्हा का अफेयर
फिल्मों में काम करने के दौरान प्रतिभा सिन्हा की मुलाकात संगीतकार नदीम सेफी हुई। दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। नदीम शादीशुदा थे और प्रतिभा की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। प्रतिभा प्यार में दीवानी हो गई कि उन्होंने फिल्मों से ज्यादा नदीम पर ध्यान देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई और उनका करियर खत्म हो गया।
गुमनाम है प्रतिभा सिन्हा
प्रतिभा सिन्हा आखिरी बार 2000 में आई फिल्म ले चल अपने संग में नजर आईं थी। वे पिछले 26 साल से गुमनाम जिंदगी गुजार रही है। वे कहां है क्या कर रही कोई जानकारी नहीं है। सालों ने उन्हें किसी ने नहीं देखा।
ये भी पढ़ें... फिल्मी खानदान का वो बेटा जो हीरो बनने आया, 18 साल के करियर में दी एक HIT-अब गुमनाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।