Sunny Deol की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड टूटा, बॉक्स ऑफिस पर 2026 की नं. 1 बनी यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड टूट गया है। अभी तक यह प्रॉफिट के मामले में 2026 की नं. 1 बॉलीवुड फिल्म थी। लेकिन अब इस पायदान पर किसी और फिल्म ने कब्ज़ा जमा लिया है। जानिए उस फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रॉफिट आदि के बारे में....

'द केरल स्टोरी 2' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड
'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया और 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली हिंदी फिल्म बन गई।
कितना हुआ 'द केरल स्टोरी 2' का कलेक्शन
13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 'द केरल स्टोरी 2' ने 1.59 करोड़ रुपए कमाए। यह कलेक्शन 12वें दिन के 2.15 करोड़ रुपए से लगभग 26.04% कम है। फिल्म का डे वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा:-
- पहला हफ्ता – 22.9 करोड़ रुपए
- 8वां दिन – 2.7 करोड़ रुपए
- 9वां दिन – 3.75 करोड़ रुपए
- 10वां दिन – 3.3 करोड़ रुपए
- 11वां दिन – 1.95 करोड़ रुपए
- 12वां दिन – 2.15 करोड़ रुपए
- 13वां दिन – 1.59 करोड़ रुपए
भारत में कुल नेट कलेक्शन – 38.34 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla के बाद भी नहीं रुकेगा खौफ का आतंक, आ रहीं अक्षय कुमार की ये 4 हॉरर कॉमेडी फ़िल्में!
'द केरल स्टोरी 2' का बजट, रेवेन्यू और प्रॉफिट
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपए है। इसने भारत में नेट 38.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर बजट निकालने के बाद इसका रेवेन्यू 10.34 करोड़ रुपए होता है, जो लागत के मुकाबले 36.92 फीसदी है।
'बॉर्डर 2' का बजट, कलेक्शन और प्रॉफिट
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' बड़े बजट की फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल स्टारर इस फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपए है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का रेवेन्यू 87.25 करोड़ रुपए होता है। यह लागत के मुकाबले लगभग 31.72 प्रतिशत है। अभी तक यह 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली बॉलीवुड फिल्म थी। लेकिन 'द केरल स्टोरी 2' ने इसे दूसरे पायदान पर खिसका दिया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Advance Booking: खतरे में नं. 1 का रिकॉर्ड, 'धुरंधर 2' ने खड़ा किया कमाई का पहाड़!
कितना जा सकता है 'द केरल स्टोरी 2' का लाइफटाइम कलेक्शन?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन 50 से 55 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। बता दें कि कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।