- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar Teaser में दिखे 6 बड़े चेहरे, सब एक से बढ़कर एक खतरनाक पर सबसे भयानक कौन?
Dhurandhar Teaser में दिखे 6 बड़े चेहरे, सब एक से बढ़कर एक खतरनाक पर सबसे भयानक कौन?
Film Dhurandhar Stars Look: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टीजर रविवार को रिलीज किया गया। सामने आया टीजर काफी जबरदस्त और धमाकेदार है। फिल्म में रणवीर के साथ अन्य 5 स्टार्स के लुक भी देखने मिले, आइए, जानते हैं इनके बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
डायरेक्टर-राइटर आदित्य धर ने रविवार 6 जुलाई को रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनकी फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज किया। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुक टीजर में देखने को मिला।
1. फिल्म धुरंधर के टीजर में संजय दत्त का खौफनाक लुक देखने को मिला। बिखरे बाल, सफेद दाढ़ी और चेहरे गुस्सा लिए संजय भयानक दिख रहे हैं। टीजर में वे ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
2. अक्षय खन्ना भी डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में हैं। टीजर में अक्षय कभी गुस्सैल तो कभी स्टाइल मारते नजर आ रहे हैं। अक्षय का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय फिर निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
3. अर्जुन रामपाल भी फिल्म धुरंधर के टीजर नजर आए। छोटे-छोटे बाल, सफेद-काली लंबी दाढ़ी, कश लगाते अर्जुन भयानक नजर आ रहे हैं। टीजर में उनकी कुटील मुस्कान छा गई है।
4. आर माधवन भी फिल्म धुरंधर का हिस्सा है। फिल्म के टीजर में नजर आए माधवन को पहचान पाना मश्किल हो रहा है। आधा सिर गंजा, गोल्डन फ्रेम का चश्मा और मूंछों में दिखे माधवन काफी इम्प्रेसिव लगे।
5. फिल्म धुरंधर के टीजर में सबसे खौफनाक लुक रणवीर सिंह का देखने को मिल रहा है। बढ़े बाल, दाढ़ी और आंखों में गुस्सा लिए रणवीर पूरे टीजर में छा गए। उनके लुक को देखकर कईयों को फिल्म पद्मावत की याद आ गई।
फिल्म धुरंधर के टीजर में राकेश बेदी की हल्की सी झलक देखने मिली है। हालांकि, उनका जो लुक सामने आया है, उसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
आपको बता दें कि रणवीर की फिल्म धुरंधर इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को आदित्य धर ने ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का 250 करोड़ है। मूवी में रणवीर एक अंडर कवर एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं।