- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 4000Cr की Ramayana में नहीं होंगे एक भी गाने, पर इस वजह से सबसे खास होगा संगीत
4000Cr की Ramayana में नहीं होंगे एक भी गाने, पर इस वजह से सबसे खास होगा संगीत
Ranbir Kapoor Ramayana Update: डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की रामायण को लेकर आए दिन नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। वहीं, खबरों की मानें तो फिल्म से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक भी गाना नहीं होगा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

4000 करोड़ के बजट में तैयार हो रही मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण की रिलीज का सभी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण में एक भी गाना नहीं होगा, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट जरूर देखन को मिलेगा।
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण में गाने नहीं बल्कि भजन और श्लोक होंगे, जिसके लिरिक्स कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इनका संगीत एआर रहमान और हंस जिमर द्वारा तैयार किया जा रहा है।
संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित महाकाव्य रामायण का साउंडट्रैक तैयार किया है। रहमान ने बताया कि जिमर इस प्रोजेक्ट के जरिए भारतीय संस्कृति को जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित है।
डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म रामायण को दो पार्ट में बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।
फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। मूवी के दोनों पार्ट को 4000 करोड़ के बजट तैयार किया जा रहा है। नमित ने बताया कि रामायण इंडियन सिनेमा की ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
फिल्म रामायण के दोनों पार्ट में करीब 20 स्टार्स काम करेंगे। इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, शिबा चड्ढा, अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय आदि हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 की दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था।