- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Raid 2 से पहले Ajay Devgn की इन 15 मूवी ने कमाए 100 CR+, उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन-सी?
Raid 2 से पहले Ajay Devgn की इन 15 मूवी ने कमाए 100 CR+, उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन-सी?
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने 9 दिन में 100.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जानिए अजय देवगन की कुल कितने फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
2010 में अजय देवगन को 'गोलमाल 3' के रूप में पहली 100 करोड़ी फिल्म मिली थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 106.34 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद 'रेड 2' समेत उनकी 16 फ़िल्में इस क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं। देखें बाकी 14 फिल्मों की लिस्ट...
2011 में अजय देवगन की सिंघम' ने 100.30 करोड़ रुपए कमाए। 2012 में उनकी दो फ़िल्में 'बोल बच्चन' और 'सन ऑफ़ सरदार' 100 करोड़ में पहुंचीं, जिनकी कमाई क्रमशः 102.94 करोड़ और 105.03 करोड़ रुपए रही।
2014 में अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने 140.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 2016 में उनकी 'शिवाय' की कमाई 100.33 करोड़ रुपए रही।
2017 में अजय देवगन को पहली 200 करोड़ी फिल्म 'गोलमाल अगेन' के रूप में मिली, जिसने 205.69 करोड़ रुपए कमाए। 2018 में 'रेड' 103.07 करोड़ रुपए कमाकर 100 करोड़ क्लब में पहुंची।
अजय देवगन ने 2019 में दो 100 करोड़ी फ़िल्में 'टोटल धमाल' और 'दे दे प्यार दे' दीं। इन फिल्मों की कमाई क्रमशः 154.23 करोड़ रुपए और 103.64 करोड़ रुपए रही।
2020 में अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' ने 279.55 करोड़ रुपए कमाए। 2022 में उनकी दो फ़िल्में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'दृश्यम 2' 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं, जिनका कलेक्शन क्रमशः 129.10 करोड़ रुपए और 240.54 करोड़ रुपए रहा था।
2024 में अजय देवगन ने फिर दो 100 करोड़ी फ़िल्में दीं। ये फ़िल्में हैं 'शैतान' और 'सिंघम अगेन'। दोनों फिल्मों की कमाई क्रमशः 149.49 करोड़ रुपए और 268.35 करोड़ रुपए रही थी।