सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के नेताओं की ओर से महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि वो उन लोगों की निंदा करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती पर अफआईआर के बाद ये केस अब एक अलग ही मोड पर जा रहा है। एक्टर के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया और पूरे परिवार सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ अफआईआर दर्ज कराई हैं। रिया पर सबसे बड़ा आरोप सुशांत के एकाउंट से 17 करोड़ रुपए में 15 करोड़ रुपए अपने आकाउंट में ट्रांसफर करने का है। इसी तहर के कई गंभीर आरोप सुशांत के पिता ने अपने एफआईआर के जरिए रिया और उसके परिवार पर लगाए। वहीं अब सुशांत सिंह के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है।
वीडियो डेस्क। FIR होने के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती सामने आई। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें ईश्वर और न्याय पर भरोसा है। रिया ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया उन्होने कहा सत्य की जीत होगी।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब मुंबई पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस ने अपने एंगल से जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लग रहा है। इसी बीच सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि एक्टर की मौत से नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं का कोई संबंध नही हैं। इस बात पर कंगना रनोट ने गहरी नाराजगी जताई है।
वीडियो डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत केस में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस वीडियो में वे अपने बॉयफ्रेंड का भी जिक्र कर रही हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है ये नहीं पता चला है। लेकिन रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में सिनेमाघरों को बंद कर रखा है। वहीं, अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज किया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर बड़ी फिल्मों को भी रिलीज किया जा रहा है।
वीडियो डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर के बाद नित नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट डिटेल से पता चला है कि उनकी बहन प्रियंका सिंह का नाम नॉमिनी में है। वहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के महंगे खर्च सुशांत सिंह ही उठाते थे। सुशांत के एकाउंट से शोवित चक्रवती की डिटेल्स मिली हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। सुशांत के पिता ने रिया पर यह भी आरोप लगाया था कि वह उनके बेटे को कंट्रोल कर रही थीं। उन्होंने सुशांत को परिवार से दूर कर दिया था। अब सुशांत की बहन मीतू सिंह ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है. सुशांत सिंह ने किन हालातों आत्महत्या का कदम उठाया, इस बारे में जांच चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बुधवार को इंटेरोगेशन के दौरान बताया कि रिया 'ब्लैक मैजिक' वगैरह करती थीं। यह बात उन्हें सुशांत के हाउस हेल्प ने बताई थी।
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में उनके रूम मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने एक्टर के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस को भेजे एक ईमेल में सिद्धार्थ ने कहा है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने को लेकर सुशांत की फैमिली की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने एक्टर के परिवार पर गवाहों के ऊपर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिथानी पर लगातार दवाब डालने की बात कही है।