- Home
- Entertainment
- Bollywood
- January 2026 में OTT पर आ रहीं ये 7 धमाकेदार फ़िल्में, जानिए किसे कब, कहां देखें?
January 2026 में OTT पर आ रहीं ये 7 धमाकेदार फ़िल्में, जानिए किसे कब, कहां देखें?
2026 की शुरुआत धमाकेकार होने वाली है। जनवरी 2026 में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, OTT पर भी कई शानदार फिल्मों की दस्तक होने वाली है। इनमें ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ भी शामिल है। डालिए जनवरी 2026 में OTT पर आ रहीं मूवीज और रिलीज डेट पर एक नज़र.…

1.हक़
- OTT प्रीमियर की तारीख : 2 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स
सुपर्ण वर्मा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। 7 नवम्बर 2025 को यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी और डिजास्टर रही थी। लगभग 40 करोड़ में बनी यह फिल्म अच्छी कहानी के बावजूद भारत में सिर्फ 19.7 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।
यह भी पढ़ें : January 2026 में रिलीज होंगी ये 8 धांसू फ़िल्में, 5 के बीच होगा महाक्लैश!
2.दे दे प्यार दे 2
- OTT प्रीमियर की तारीख : 9 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स
यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2019 में आई 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन का लीड रोल है। अंशुल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 14 नवम्बर 2025 को रिलीज हुई थी। लगभग 135 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म भारत में लगभग 74.17 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।
3.120 बहादुर
- OTT प्रीमियर की तारीख : 16 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : प्राइम वीडियो
1962 के भारत-चीन की जंग के बैकड्रॉप पर बनी इस हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा का निर्देशन रजनीश घई ने किया है।21 नवम्बर 2025 को फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी समेत 120 जवानों के साहस की कहानी दिखाई गई है। फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी थी और भारत में सिर्फ 17.85 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें : 2025 में असली धुरंधर निकलीं ये 10 फ़िल्में, नं. 1 वाली ने दिया 18704% का मुनाफ़ा
4. मस्ती 4
- OTT प्रीमियर की तारीख : 16 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : जी5
यह 2004 में शुरू हुई 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। 21 नवम्बर 2025 को रिलीज हुई इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी का लीड रोल है। लगभग 50 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म लगभग 14.97 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर रही थी।
5. तेरे इश्क में
- OTT प्रीमियर की तारीख : 23 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स
यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 नवम्बर 2025 को रिलीज हुई थी। लगभग 85 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 116.05 करोड़ रुपए कमाकर सफल रही। आनंद एल.राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं।
6.गुस्ताख इश्क
- OTT प्रीमियर की तारीख : 23 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : जियो हॉटस्टार
लगभग 25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 1.68 करोड़ रुपए कमाए थे। इस डिजास्टर फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का लीड रोल है। फिल्म का डायरेक्शन विभु पुरी ने किया है।
7.धुरंधर
- OTT प्रीमियर की तारीख : 30 जनवरी 2026
- OTT प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाय थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह का लीड रोल है और उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। लगभग 225 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और सिर्फ 23 दिन में ही भारत में 700 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है और इसका कलेक्शन अभी जारी है।