2 साल बड़ी बीवी नेहा धूपिया के चेहरे से नजर नहीं हटा सके अंगद बेदी, देखें VIDEO

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल को एक-दूसरे की आंखों में खोया देखा जा सकता है। वीडियो में साफ़ देखने को मिल रहा है कि अंगद अपनी 2 साल बड़ी बीवी को कितना प्यार करते हैं।

Gagan Gurjar | Updated : Aug 09 2023, 07:26 PM
Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया मंगलवार रात पति अंगद बेदी के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित जापानी रेस्टोरेंट इजूमी में डिनर पर पहुंचीं। इस दौरान मीडिया के सामने दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। अंगद बेदी नेहा धूपिया में इस कदर खोए कि वे मीडिया के सामने उनके चेहरे से नजर भी नहीं हटा पा रहे थे। पैपराजी ने जब उन्हें आवाज़ लगाई, तब उन्होंने उनकी ओर ध्यान दिया। दोनों के लवी-डवी मोमेंट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके मजे ले रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "वे हर कहीं एक्टिंग करते हैं।" बता दें कि 42 साल की नेहा धूपिया उम्र में अंगद बेदी से 2 साल बड़ी हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी। नेहा और अंगद अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं।

और पढ़ें…

सनी लियोनी का शॉकिंग खुलासा- मुंबई बारिश की भेंट चढ़ीं 3 इम्पोर्टेड कार

Related Video