- Home
- Entertainment
- Bollywood
- साउथ का वो एक्टर जिसकी 14 मूवी का बॉलीवुड ने बनाया रीमेक, अक्षय, अजय, सलमान को कराया हिट
साउथ का वो एक्टर जिसकी 14 मूवी का बॉलीवुड ने बनाया रीमेक, अक्षय, अजय, सलमान को कराया हिट
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की कई फिल्मों के बॉलीवुड रीमेक बने हैं। हंगामा, गरम मसाला, दृश्यम जैसी कई हिट फिल्में मूल रूप से मोहनलाल की मलयालम फिल्मों पर आधारित हैं। जानिए और कौन सी फिल्में शामिल हैं इस लिस्ट में।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मोहनलाल विश्वनाथन नायर साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में गिने जाते हैं। पद्मश्री से सम्मानित इस एक्टर चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वे एक्टिंग में इतने पारंगत हैं कि हर किरदार में ढल जाते हैं। यही वजह है कि वे स्क्रिप्ट के मुताबिक निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बन जाते हैं।
मोहनलाल की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट होती है। यूनिक कहानी पर बनी मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।
मोहनलाल की करीब 13 फिल्मों का बॉलीवुड में रिमेक बनाया जा चुका है। यहां उन मूवी की इंफॉर्मेशन शेयर की जा रही है।
मोहनलाल की मूचक्कोरू मुकुथी (मलयालम) को बॉलीवुड में हंगामा नाम से बनाया गया था। परेश रावल, अक्षय खन्ना की ये मवी सुपरहिट रही थी।
बोइंग बोइंग (मलयालम) मूवी को हिंदी में गरम मसाला नाम से बनाया गया था। अक्षय कुमार औऱ जॉन अब्राहिम की ये मूवी सुपरहिट हुई थी।
मोहनलाल की थलवत्तम (मलयालम) को हिंदी में क्यों की मूवी बनाई गई थी। इसमें सलमान खान, करीना कपूर औऱ रिमी सेन ने लीड रोल निभाए थे। ये मूवी भी हिट हुई थी।
वेल्लानाकालुडे नाडु (मलयालम) के स्क्रीनप्ले पर बॉलीवुड ने कॉमेडी मूवी खट्टा मीठा बनाई थी।
मोहनलाल की सन्मानसुल्लावरकु समाधानम (मलयालम) मूवी पर प्रियदर्शन ने ये तेरा घर ये मेरा घर टाइटल से मूवी बनाई थी। इसमें सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी और परेश रावल ने लीड रोल निभाए थे।
मोहनलाल की दृश्यम (मलयालम) मूवी पर हिंदी में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू स्टाटर दृश्यम बनाई गई थी। इसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था।
किरीदम (मलयालम) का गर्दिश (हिन्दी) में रिमेक बनाया गया था। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मूवी में जैकी श्रॉफ, अमरीश पुरी, फरीदा ज़लाल जैसे कलाकार शामिल हैं।
किलुक्कम (मलयालम) मूवी को हिंदी में मुस्कुराहट नाम से बनाया गय़ा था। प्रियदर्शन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। अमरीश पुरी, अनिल धवन, शरत सक्सेना, अन्नू कपूर, जय मेहता, रेवती मुख्य कलाकार थे।
मोहनलाल और शोभना स्टारर 1994 की एक मलयालम फिल्म थेनमाविन कोम्बाथ (मलयालम) का रिमेक सात रंग के सपने (1998) बनाया गया था। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूही चावला, अरविन्द स्वामी, फरीदा ज़लाल, अनुपम खेर लीड एक्टर थे।
2007 में बनी भूल भुलैया फिल्म मोहनलाल की मणिचित्राथाझु (मलयालम) का रिमेक है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। भूषण कुमार व किशन कुमार द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा,और अमीशा पटेल ने लीड रोल निभाया है।
मोहनलाल की दृश्यम 2 (मलयालम) मूवी पर हिंदी में दृश्मय 2 बनाई जा चुकी है। इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू क् साथ अक्षय खन्ना भी लीड रोल में दिखाई दिए।
1991 की मलयालम फिल्म "चित्रम" का हिंदी में रीमेक प्यार हुआ चोरी चोरी बनाई गई थी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, गौतमी और अनुपम खेर लीड रोल में थे।
नंबर 20 मद्रास मेल (मलयालम) का साल 1994 में तीसरा कौन (हिंदी) रिमेक बनाया गया था। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, चंकी पांडे, सोमी अली ने लीड रोल निभाया था।
चंद्रलेखा (मलयालम) मूवी का हर दिल जो प्यार करेगा (हिंदी) में रिमेक बनाया गया था। इसमें सलमान खान और रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाए थे।