शादी से तलाक तक का सफर, कैसी थी करिश्मा कपूर-संजय कपूर की लव स्टोरी
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों कि लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और फिर उनका तलाक कैसे हुआ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। कुछ समय बाद संजय कपूर ने करिश्मा को प्रपोज किया। ऐसे में करिश्मा ने भी उन्हें हां कह दिया।
इसके बाद उन्होंने साल 2003 में धूम-धाम से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा और संजय के रिश्ते में दरार आने लग गई। इसके बाद करिश्मा ने संजय के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए।
करिश्मा का कहना था कि संजय उन्हें मारते थे। ऐसे में करिश्मा ने संजय और उनके परिवार के खिलाफ केस तक दर्ज कराया था।
साथ ही करिश्मा ने संजय पर यह भी आरोप लगाया था कि संजय ने उन्हें अपने दोस्तों को नीलाम करने की कोशिश की थी। इस पर संजय ने सफाई में कहा था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसे के लिए शादी की है।
इसके बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान को लेकर अलग हो गई थीं। साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी डाली। वहीं साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिया था।