- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन सी है वो फिल्म जिससे काजोल ने किया डेब्यू, कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस हाल?
कौन सी है वो फिल्म जिससे काजोल ने किया डेब्यू, कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस हाल?
Kajol Debut Film Bekhudi: काजोल की फिल्म मां शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हॉरर जोन वाली इस फिल्म को काजोल के पति अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। इस मौके पर आपको काजोल की डेब्यू फिल्म के बारे में बताने जा रहे है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
काजोल की डेब्यू फिल्म कौन सी है, इसे लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। तो आपको बता दें कि काजोल ने 1992 में आई फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल हो गए हैं।
काजोल ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उनकी उम्र 17 साल थी। बताया जाता है कि काजोल ने पढ़ाई करने और स्कूल जाने से बचने के लिए एक्टिंग को करियर चुना।
काजोल की पहली फिल्म बेखुदी थी और उनके पहले हीरो का नाम कमल सदाना है। काजोल-कमल की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आपको बता दें कि काजोल की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें फिल्में ऑफर हुई। बेखुदी के बाद काजोल 1993 में फिल्म बाजीगर में नजर आई। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हालांकि, कमल सदाना का करियर फ्लॉप रहा।
बाजीगर के बाद काजोल ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी और वे बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस बन गईं। उन्होंने ये दिल्लगी, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
1999 में अजय देवगन से शादी करने के बाद काजोल ने फिल्में करना कम कर दिया। फिर वे मां बनी तो कुछ सालों के लिए उन्होंने ब्रेक ले लिया था। फिर उन्होंने कमबैक किया। अब वे साल में एकाध फिल्म कर लेती है।
काजोल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो फिल्म मां के बाद वे सरजमीन और महारागिनी: क्वीन ऑफ क्वीन्स में नजर आएंगी। फिलहाल दोनों ही फिल्मों की शूटिंग जारी है।