- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ajay Devgn vs Kajol: पति-पत्नी में से किसने दी ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में?
Ajay Devgn vs Kajol: पति-पत्नी में से किसने दी ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में?
Ajay Devgn vs Kajol: काजोल की फिल्म मां शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये एक हॉरर जोनर की फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। इस मौके पर आपको बता रहे हैं कि आखिर अजय-काजोल में से सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्म किसने दी है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
फिल्म मां के जरिए काजोल करीब 3 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए शैतान से भी लड़ जाती है।
काजोल और अजय देवगन दोनों ही सुपरस्टार है। दोनों ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ भी काम किया। हालांकि, दोनों के साथ वाली फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई।
अब सवाल उठता है कि काजोल-अजय देवगन दोनों ही सुपरस्टार है, तो सौ करोड़ी फिल्में किसने ज्यादा दी है। आइए, जानते हैं पति-पत्नी में से 100 करोड़ी फिल्में देने के मामले में कौन आगे हैं।
पहले बात करते है अजय देवगन की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने काजोल के मुकाबले ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी है। खबरों की मानें तो अजय ने अपने करियर में 15 सौ करोड़ी फिल्में दी है।
अजय देवगन की सौ करोड़ी फिल्मों के नाम गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सन ऑफ सरदार, सिंघम रिटर्न्स, शिवाय, रेड, टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, तान्हाजी, दृश्यम 2, शैतान, दृश्यम, सिंघम अगेन, रेड 2 हैं।
बात काजोल की करें तो उन्होंने करीब 7 सौ करोड़ी फिल्में दी है। उनकी 100 करोड़ी फिल्में हैं तान्हाजी, दिलवाले, माय नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, फना, कुछ कुछ होता है।