- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2: कौन से हैं वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जो तोड़ सकती है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?
Dhurandhar 2: कौन से हैं वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जो तोड़ सकती है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?
धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखेंगे। इसकी रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि ये स्पाई थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं और इसे लेकर उत्साह चरम पर है। ये 19 मार्च को दुनियाभर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब देखते है कि ये कौन से 5 सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
शाहरुख खान की पठान
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने अब तक सबसे ज्यादा विदेशी कमाई (चीन को छोड़कर) का रिकॉर्ड बनाया है। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 47.88 मिलियन डॉलर कमाए। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह का धुआंधार एक्शन, सबसे भयानक आखिरी 45 मिनट
आमिर खान की फिल्म दंगल
आमिर खान की फिल्म दंगल 2070 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। 2016 में रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। धुरंधर 2 के सामने ये भी एक टारगेट है।
रणवीर की फिल्म धुरंधर
रणवीर की फिल्म धुरंधर भारत में हाइएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म है। ये 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी और इसने 838.50 करोड़ कमाए। अब सवाल है कि क्या धुरंधर 2 अपनी पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?
प्रभास की फिल्म बाहुबली: द कंक्लूजन
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म बाहुबली: द कंक्लूजन दुनियाभर में हाइएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 1788 करोड़ का कारोबार किया था। धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। 1305 करोड़ की कमाई के साथ ये जासूसी थ्रिलर फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी है (चीन को छोड़कर)। अब देखना है कि धुरंधर द रिवेंज इस रिकॉर्ड को कितनी जल्दी तोड़ पाती है।
ये भी पढ़ें... क्या भूत बंगला बनेगी 2026 की सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म? अक्षय कुमार को देनी होगी इन 2 मूवी को टक्कर
धुरंधर 2 डे 1 प्रीडिक्शन
धुरंधर 2 के मेकर्स ने जबरदस्त खेल करते हुए पेड प्रीव्यू शो प्लान किया है, जो 18 मार्च को होगा। इसके लिए भी एडवांस बुकिंग जोरों पर हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि पेड प्रीव्यू में फिल्म 40-45 करोड़ की कमाई करेगी। वहीं, पहले दिन इंडिया में ये 80-90 करोड़ कमा सकती है। बात वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की करें तो ये 210-230 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।