- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इतने पढ़े-लिखे हैं Housefull 5 के 10 स्टार्स, इनमें से एक डेंटिस्ट तो दूसरा आर्किटेक्ट
इतने पढ़े-लिखे हैं Housefull 5 के 10 स्टार्स, इनमें से एक डेंटिस्ट तो दूसरा आर्किटेक्ट
Housefull 5 Star Cast Educational Qualification: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म का क्रेज बढ़ रहा है। इसी बीच आपको फिल्म की स्टार कास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

1. अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिर थाईलैंड में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की।
2. अभिषेक बच्चन ने मुंबई में जमनाबाई नरसी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई। स्विट्जरलैंड में एग्लॉन कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया लेकिन एबीसीएल के दिवालिया होने के के बाद परिवार की मदद करने पढ़ाई छोड़ दी।
3. जैकलीन फर्नांडिस ने बहरीन के सेक्रेड हार्ट स्कूल से स्कूली पढ़ाई की। उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने बर्लिट्ज स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज से स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषाएं सीखी।
4. रितेश देशमुख ने जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर,मुंबई से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की। उन्होंने एक विदेशी आर्किटेक्चर फर्म में एक साल तक काम किया।
5. सोनम बाजवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जयसीस पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर से की।
6. नरगिस फाखरी ने फाइन आर्ट्स और साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया है। उनके पास एमबीए की डिग्री भी है। उन्होंने विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, मेलबर्न से पढ़ाई की है।
7. चंकी पांडे ने डेजी ईरानी एक्टिंग स्कूल और मधुमति अकादमी ऑफ फिल्म डांसिंग एंड एक्टिंग से एक्टिंग का कोर्स किया है।
8. नाना पाटेकर ने सर जेजे स्कूल ऑफ एप्लाइड आर्ट्स, मुंबई से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया। उन्होंने मुंबई के समर्थ विद्यालय में भी पढ़ाई की।
9. सौंदर्या शर्मा ने बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज की पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली के कुछ अस्पतालों में भी काम किया है। फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।
10. चित्रांगदा सिंह ने सोफिया गर्ल्स स्कूल, मेरठ से पढ़ाई की है और लेडी इरविन कॉलेज, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन किया।