महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में काम को जिंदगी का ‘एसेंस’ बताया। उन्होंने कहा कि काम ही इंसान को आगे बढ़ाता है और खालीपन नुकसान पहुंचाता है। 83 साल की उम्र में भी वे लगातार एक्टिव हैं और मानते हैं कि “जब तक संभव हो, काम करते रहना चाहिए।”
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। 6 दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने ना सिर्फ सिनेमा को नई ऊंचाई दी, बल्कि अपने अनुशासन और वर्क एथिक्स से भी लोगों को प्रेरित किया। हाल ही में अपने ब्लॉग में बिग बी ने काम को जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बताया। उन्होंने साफ कहा कि इंसान को हमेशा काम करते रहना चाहिए, क्योंकि काम ही आगे बढ़ने का रास्ता है। उनके ये विचार आज के दौर में तब और खास मायने रखते हैं, जब लोग जल्दी थक जाते हैं या रुक जाते हैं।
काम ही जिंदगी का सार है: अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैंने एक साथी से सुना कि सुबह का समय रचनात्मक सोच के लिए सबसे अच्छा होता है। अच्छा है, यह क्रिएटिव लोगों के लिए काम करता होगा। लेकिन मेरे जैसे नॉन-क्रिएटिव लोगों का क्या? काम ही जिंदगी का सार है… काम होगा तो जीवन आगे बढ़ेगा। किसी रोमांचक जगह नहीं, बल्कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए काम जरूरी है।”
यह भी पढ़ें : KBC 17 बंद होने के बाद कैसा है अमिताभ बच्चन का हाल? बोले- 'थके हुए पैर...'!
बिग बी ने लिखा- जब तक हो सके, काम करते रहो
अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने पोस्ट का जिक्र करते हुए लिखा, “काम धीरे-धीरे फल देता है और इंसान को व्यस्त रखता है। काम का ना होना नकारात्मक भावनाएं लाता है, इसलिए काम करते रहो… जब तक कर सकते हो।” बिग बी के मुताबिक, खासकर इस उम्र में शरीर पर काम करना सबसे जरूरी है और एक्टिव रहना ही असली ताकत है।
यह भी पढ़ें : Amitabh Bachchan 83 की उम्र में कर रहे 15-15 घंटे काम
KBC से ‘कल्कि’ तक, लगातार एक्टिव बिग बी
'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन के फिनाले एपिसोड को होस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने भावुक होकर कहा था, “कभी-कभी कोई पल इतना खास होता है कि लगता है अभी शुरू हुआ और खत्म भी हो गया। मैंने अपनी जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा आप सभी के साथ बिताया है, यह मेरे लिए सम्मान की बात है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो वे Kalki 2898 AD में अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की।अब बिग बी इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं।
