- Home
- Entertainment
- Kajol First Kiss: पर्दे पर पहला किस करते बुरा था काजोल का हाल! बताया क्यों तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी
Kajol First Kiss: पर्दे पर पहला किस करते बुरा था काजोल का हाल! बताया क्यों तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी
काजोल वो हीरोइन हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। वे हमेशा नो किसिंग पॉलिसी को फॉलो करती थीं। लेकिन 2023 की सीरीज 'द ट्रायल: प्यार क़ानून धोखा' के लिए उन्होंने यह पॉलिसी तोड़ दी और अब इसकी वजह और अनुभव शेयर किया है।

काजोल का सख्त रूल
काजोल ने तीन दशकों के करियर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। लेकिन उन्होंने हमेशा ऑनस्क्रीन ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को फॉलो किया, जो उनकी पहचान बन चुकी थी।
OTT डेब्यू के लिए काजोल का बड़ा फैसला
2023 में वेब सीरीज 'द ट्रायल प्यार क़ानून धोखा' से OTT डेब्यू करते हुए काजोल ने पहली बार 'नो ऑनस्क्रीन किसिंग' पॉलिसी तोड़ी। उन्होंने को-स्टार जीशू सेनगुप्ता के साथ किस सीन दिया, जिसने फैंस को चौंका दिया।
काजोल ने क्यों तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी?
काजोल ने लिली सिंह के पॉडकास्ट में कहा, “ईमानदारी से कहूं, यह उस किरदार की मांग थी। यह सिर्फ एक किस नहीं था, बल्कि उस कैरेक्टर की सोच, उसकी इच्छाओं और उसके विश्वास से जुड़ा था। अगर मैं इसे हटा देती, तो किरदार का एक अहम हिस्सा खत्म हो जाता।”
काजोल का पहला ऑनस्क्रीन किस का अनुभव
काजोल ने खुलासा किया, “मैं इसके साथ असहज थी। सेट पर खड़े होने तक मैं बहुत ज्यादा कंफर्टेबल नहीं थी। मैंने सोचा भी कि कहीं मैं ‘कट!’ बोलकर मना ना कर दूं। लेकिन आखिर में यह एक प्रोफेशनल फैसला था, जो मैंने लिया।”
किरदार के लिए लिया प्रोफेशनल कॉल
काजोल ने साफ कहा कि यह कोई पर्सनल बदलाव नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल फैसला था। वे कहती हैं, "यह सिर्फ एक प्रोफेशनल कॉल था, जहां मुझे लगा कि आज मैं यह फैसला ले सकती हूं।”काजोल ने यह भी बताया कि वह अपने करियर में हमेशा अपने फैसलों को लेकर ईमानदार रही हैं।
‘द ट्रायल’ में दमदार किरदार और कहानी
' द ट्रायल : प्यार क़ानून धोखा' में काजोल ने नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल निभाया, जो पति के स्कैंडल के बाद दोबारा वकालत शुरू करती है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 'द गुड वाइड' का इंडियन एडॉप्शन है और JioHotstar पर उपलब्ध है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।